सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Home Loan: फिक्स्ड, फ्लोटिंग या हाइब्रिड? आपके लिए कौन सा होम लोन है सबसे बेस्ट और किसमें कम होगी EMI

Published: Tue, 15 Sep 2026 11:48 AM (IST)

Home Loan Guide: यह लेख फिक्स्ड, फ्लोटिंग और हाइब्रिड होम लोन के बीच के अंतर को विस्तार से समझाता है। ...और पढ़ें

फिक्स्ड, फ्लोटिंग या हाइब्रिड?

फिक्स्ड, फ्लोटिंग या हाइब्रिड?

HighLights

  1. फिक्स्ड होम लोन में ब्याज दर पूरी अवधि समान रहती है।

  2. फ्लोटिंग होम लोन बाजार दरों और रेपो रेट के अनुसार बदलता है।

  3. हाइब्रिड लोन शुरुआती वर्षों में फिक्स्ड, फिर फ्लोटिंग होता है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अपना खुद का घर खरीदना हर किसी का सपना होता है, लेकिन इस सपने को पूरा करने के लिए सही 'होम लोन' (Home loan) का चुनाव करना सबसे बड़ी चुनौती है। जब भी आप बैंक में होम लोम लेने जाते हैं, तो ब्याज दरों को लेकर आपके सामने तीन प्रमुख विकल्प रखे जाते हैं फिक्स्ड (Fixed), फ्लोटिंग (floating) या हाइब्रिड (hybrid) होम लोन।

सही विकल्प न चुनने पर आपको भविष्य में लाखों रुपये का अतिरिक्त ब्याज चुकाना पड़ सकता है। आइए विस्तार से समझते हैं कि इन तीनों में क्या अंतर है और आपकी आर्थिक स्थिति के हिसाब से कौन सा होम लोन आपके लिए सबसे बेहतरीन रहेगा।

1. फिक्स्ड होम लोन (Fixed interest rate home loan)

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, इस लोन में आपकी ब्याज दर पूरे लोन की अवधि (tenure) के दौरान एक समान (fix) रहती है। बाजार में ब्याज दरें चाहे घटें या बढ़ें, आपकी EMI पर कोई असर नहीं पड़ता है।

  • इसके फायदे की बात करें तो आपको पहले दिन से पता होता है कि हर महीने कितनी ईएमआई (EMI) कटेगी, जिससे घर का बजट बनाना बेहद आसान हो जाता है। अगर भविष्य में ब्याज दरें तेजी से बढ़ती हैं, तो आप इस झटके से पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं।
  • हालांकि बैंक आजकल पूरी तरह से फिक्स्ड होम लोन (Fixed Home Loan) नहीं दे रहे हैं क्योंकि बाजार में ब्याज दरों के उतार-चढ़ाव से बचने के लिए वे फ्लोटिंग रेट (Floating Rate) को प्राथमिकता देते हैं।


2. फ्लोटिंग रेट होम लोन (Floating Interest Rate Home Loan)

भारत में सबसे ज्यादा घर खरीदार फ्लोटिंग रेट ही चुनते हैं। इसमें ब्याजा दर फिक्स नहीं होती, बल्कि यह बाजार की स्थितियों और RBI के रेपो रेट (Repo rate) पर निर्भर करती है।

  • इसके फायदे की बात करें तो यह फिक्स्ड रेट के मुकाबले शुरुआत में काफी सस्ता होता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि RBI के नियमों के अनुसार, फ्लोटिंग रेट होम लोन में प्री-पेमेंट (Pre-payment) या फोरक्लोजर पर कोई पेनाल्टी नहीं लगती।
  • वहीं इसमें अनिश्चितता बनी रहती है। अगर महंगाई बढ़ती है और RBI लगातार रेपो रेट बढ़ाता है, तो आपकी EMI को बोझ या लोन की अवधि दोनों बढ़ सकते हैं।

3. हाइब्रिड होम लोम (Hybrid home loan)

यह लोन फिक्स्ड और फ्लोटिंग का मिला जुला रूप होता है। इसमें लोन की शुरुआत के कुछ सालों (आमतौर पर 3 से 5 साल) के लिए ब्याज दर फिक्स्ड रहती है। यह फिक्स्ड पीरियड खत्म होने के बाद, आपका लोन अपने आप फ्लोटिंग रेट में बदल जाता है।

  • इसके फायदे की बात करें तो जो लोग नया घर खरीदते समय बहुत सारे खर्चे करते हैं और शुरुआती कुछ सालों तक EMI में कोई रिस्क या बदलाव नहीं चाहते, उनके लिए यह अच्छा विकल्प है। वहीं फिक्स्ड पीरियड खत्म होने के बाद, जब फ्लोटिंग बदलता है तो आपकी EMI में अचानक बड़ा उछाल आ सकता है।

आपके लिए कौन-सा विकल्प है सही?

  • फ्लोटिंग रेट होम लोन (floating rate: अगर आप चाहते हैं कि शुरुआती ब्याज दर कम रहे और आपका प्लान है कि भविष्य में बोनस या सेविंग का पैसा बीच-बीच में जमा करके आप अपना लोन जल्दी खत्म कर देंगे। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लंबी अवधि के लिए यह सबसे बेहतरीन विकल्प है।
  • फिक्स्ड होम लोन (Fixed Rate) : अगर आपको लगता है कि मौजूदा समय में ब्याज दरें अपने सबसे निचले स्तर पर हैं और भविष्य में इनके सिर्फ बढ़ने की ही उम्मीद है, और आप अपनी EMI के साथ कोई सरप्राइज नहीं चाहते।
  • हाइब्रिड रेट (Hybrid Rate) चुनें अगर आपको सिर्फ शुरुआती 3-5 सालों के लिए सुरक्षित और फिक्स ईएमआई चाहिए और बाद में आप बाजार के उतार-चढ़ाव (फ्लोटिंग) का रिस्क उठाने को तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: खुलते ही चमका सोना, तो चांदी हुई धड़ाम; क्या है आज के दाम? डालिए एक नजर