EPFO ने दी बड़ी राहत! अब मेंबर पोर्टल से डाउनलोड हो सकेगा 'K' डॉक्यूमेंट, नौकरी बदलने वालों को फायदा; पर कैसे?
ईपीएफओ (EPFO) ने एनेक्शर के डॉक्यूमेंट (What is K Document) डाउनलोड करने की सुविधा सीधे मेंबर पोर्टल पर दे दी है। इससे ट्रांसफर प्रोसेस पहले से आसान और पारदर्शी हो गया है। अब सवाल यह है कि आखिर इस डॉक्यूमेंट होता क्या है और इससे नौकरी करने वालों को क्या फायदा हो सकता है? चलिए जानते हैं।

नई दिल्ली| अगर आप नौकरी बदलते रहते हैं तो प्रोविडेंट फंड (EPF) ट्रांसफर करना आपके लिए अक्सर झंझट वाला काम बन जाता है। लेकिन अब आपके लिए खुशखबरी है। ईपीएफओ (EPFO) ने एनेक्शर के डॉक्यूमेंट (What is K Document) डाउनलोड करने की सुविधा सीधे मेंबर पोर्टल पर दे दी है। इससे ट्रांसफर प्रोसेस पहले से आसान और पारदर्शी हो गया है। अब इससे क्या-क्या फायदा होगा, चलिए समझते हैं।
Annexure K क्या है?
यह एक तरह का ट्रांसफर सर्टिफिकेट है। जब आप नौकरी बदलते हैं और अपना PF बैलेंस पुराने अकाउंट से नए अकाउंट में ट्रांसफर करते हैं, तो यह डॉक्यूमेंट जरूरी होता है। इसमें आपकी नौकरी और PF से जुड़ी सारी जानकारी होती है।
Annexure K में क्या-क्या जानकारी होती है?
- आपका नाम और सदस्य आईडी
- PF बैलेंस और उस पर मिला ब्याज
- EPS (पेंशन स्कीम) की सर्विस हिस्ट्री
- नौकरी जॉइन करने और छोड़ने की तारीखें
- पुराने और नए नियोक्ता की डिटेल
अभी तक क्या समस्या थी?
पहले Annexure K सिर्फ PF ऑफिसों के बीच शेयर किया जाता था। मेंबर को यह डॉक्यूमेंट तभी मिलता था, जब वे अलग से रिक्वेस्ट करते।
यह भी पढ़ें- EPFO ने करोड़ों सदस्यों को दी राहत, अब आसानी से हो जाएगा PF Transfer; Passbook Lite पर दिखेगा बैलेंस
कैसे डाउनलोड होगा K डॉक्यूमेंट?
अब आप सीधे ईपीएफ मेंबर पोर्टल (EPFO Member Portal) से Annexure K डाउनलोड कर सकते हैं। आपको इन तीन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- EPFO मेंबर पोर्टल पर लॉगिन करें
- 2ऑनलाइन सर्विसेज (Online Services) पर क्लिक करें
- ट्रैक क्लेम स्टेटस (Track Claim Status) में जाकर Annexure K डाउनलोड करें
आपको फायदा कैसे होगा?
- PF ट्रांसफर की पूरी प्रक्रिया अब ट्रांसपेरेंट होगी।
- आप खुद चेक कर पाएंगे कि आपका बैलेंस और सर्विस पीरियड सही से ट्रांसफर हुआ या नहीं।
- भविष्य के लिए डिजिटल रिकॉर्ड बनेगा, जिससे EPS बेनिफिट निकालना आसान होगा।
इसे लेकर केंद्रीय श्रम मंत्री मंसुख मांडविया ने कहा कि यह सुविधा कर्मचारियों को आत्मनिर्भर बनाएगी और उनका भरोसा बढ़ाएगी।
अब आसानी से ट्रांसफर होगा पीएफ
ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-1 हेमंत कुमार ने बताया कि EPFO में कुछ और सुधार किए गए हैं, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण सुविधा पासबुक लाइट है। इसके माध्यम से सदस्य अपने खाते का सारांश तुरंत देख सकेंगे। इससे खाते की गतिविधियों पर निगरानी रखना आसान होगा।
इसी तरह पीएफ ट्रांसफर प्रक्रिया (PF Transfer Process) को पारदर्शी बनाने के लिए अनुलग्नक क (Annexure K) अब पूरी तरह ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। पहले यह प्रक्रिया समय लेने वाली और जटिल थी, लेकिन अब यह त्वरित और सरल हो जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।