सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EPFO अपडेट के बाद सर्विस धीमी! अगले 2 हफ्ते तक अटक सकता है आपका पैसा, जारी हुआ जरूरी अलर्ट

Published: Wed, 08 Jul 2026 09:59 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2026 11:03 AM (IST)

EPFO System Upgrade Delays: ईपीएफओ के सिस्टम अपग्रेड और डेटाबेस माइग्रेशन के कारण पीएफ क्लेम सेटलमेंट और अन्य ऑनलाइन सेवाओं ...और पढ़ें

PF खाताधारकों के लिए बड़ा अलर्ट!

PF खाताधारकों के लिए बड़ा अलर्ट!

HighLights

  1. ईपीएफओ सिस्टम अपग्रेड के कारण सेवाओं में देरी।

  2. पीएफ क्लेम सेटलमेंट में लग रहा है अधिक समय।

  3. उमंग ऐप पर भी ईपीएफओ सेवाएं अस्थायी रूप से बंद।

नई दिल्ली: अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े हैं और हाल ही में पीएफ (PF) से पैसे निकालने के लिए क्लेम किया है, तो आपके लिए एक बेहद जरूरी खबर है। आपका पैसा बैंक खाते में आने में सामान्य से अधिक समय लग सकता है।

आखिर क्यों हो रही है क्लेम सेटलमेंट में देरी?

दरअसल कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल "X" के जरिए बड़ा अपडेट जारी किया है। EPFO ने बताया है कि हाल ही में किए गए सिस्टम अपग्रेड और डेटाबेस माइग्रेशन के बाद सेवाओं को बेहतर और तेज बनाने की दिशा में काम चल रहा है, लेकिन फिलहाल यूजर्स को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

EPFO के मुताबिक, अपग्रेड के बाद का यह ट्रांजिशन पीरियड है, जिसमें क्लेम सेटलमेंट और अन्य ऑनलाइन सेवाओं में देरी हो सकती है। संगठन ने साफ कहा है कि अगले कुछ समय तक सभी रिक्वेस्ट्स को फेज वाइड प्रोसेस किया जाएगा, ताकि डेटा की सटीकता और सुरक्षा बनी रहे।

 

इस दौरान PF निकासी, ट्रांसफर या क्लेम से जुड़े काम सामान्य से ज्यादा समय ले सकते हैं। EPFO ने सदस्यों को सलाह दी है कि बार-बार रिक्वेस्ट डालने या एक ही काम के लिए कई बार कोशिश करने से बचें, क्योंकि इससे सिस्टम पर लोड बढ़ सकता है और देरी और ज्यादा हो सकती है।

बताया जा रहा है कि यह अपग्रेड EPFO की सेवाओं को पहले से ज्यादा सुरक्षित, तेज और यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए किया गया है। हालांकि शुरुआती दो हफ्तों तक अतिरिक्त वेरिफिकेशन और वैलिडेशन के कारण प्रोसेसिंग धीमी रह सकती है।

सब्सक्राइबर्स को EPFO की सख्त सलाह

तकनीकी बदलाव के इस दौर में EPFO ने अपने करोड़ों सदस्यों को कुछ खास सावधानियां बरतने की सलाह दी है। EPFO द्वारा यह कहा गया है कि अगर आपने पहले ही क्लेम फाइल कर दिया है और पोर्टल पर वह 'पेंडिंग' दिखा रहा है, तो घबराकर नया क्लेम या रिक्वेस्ट सबमिट करने की गलती न करें। पीक आवर्स (Peak Hours) के दौरान पोर्टल पर बार-बार लॉगिन करने से बचें। ऐसा करने से सर्वर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है जिससे सिस्टम की गति और ज्यादा धीमी हो जाती है।

UMANG ऐप पर भी ठप हैं सेवाएं

इस सॉफ्टवेयर अपग्रेड का सीधा असर उमंग (UMANG) ऐप की सेवाओं पर भी पड़ा है। वर्तमान में उमंग ऐप पर EPFO की सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं। जब तक डेटा माइग्रेशन का काम पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता, तब तक सदस्य ऐप के जरिए पीएफ से जुड़ी सुविधाओं का लाभ नहीं उठा सकेंगे।

अगर आपके क्लेम के पैसे आने में देरी हो रही है, तो आपको पैनिक करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है। 

यह भी पढ़ें: खुलते ही धड़ाम से गिरे सोने-चांदी के दाम, ग्राहकों की लगी लॉटरी! फटाफट चेक करें आज का ताजा भाव