Diwali Business: सिर्फ ₹10000 से शुरू करें मोमबत्ती बनाने का कारोबार, दीवाली पर होगी मोटी कमाई; कैसे बनेगा मोटा पैसा?
Diwali business idea: दीवाली के पास मोमबत्ती बनाने का व्यवसाय कम निवेश में शुरू करने का एक अच्छा अवसर है। ...और पढ़ें

दीवाली पर शुरू करें मोमबत्ती का बिजनेस
HighLights
₹10,000-₹15,000 के शुरुआती निवेश से करें शुरुआत।
दीवाली पर मोमबत्तियों की मांग में भारी वृद्धि होती है।
स्थानीय बाजारों और ऑनलाइन बेचकर मुनाफा कमाएं।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: दीवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार में रंग-बिरंगी सजावटी चीजों की मांग बढ़ने लगती है। ऐसे में अगर आप कम निवेश में अपना कारोबार (Diwali business) शुरू करने की सोच रहे हैं, तो मोमबत्ती बनाने का बिजनेस एक विकल्प हो सकता है। खास बात यह है कि इसे घर के छोटे से कमरे से भी शुरू किया जा सकता है। शुरुआती स्तर पर करीब ₹10,000 से ₹15,000 के निवेश के साथ इस काम की शुरुआत की जा सकती है। हालांकि, कमाई इस बात पर निर्भर करेगी कि आपके प्रोडक्ट कितने बिकते हैं और उन्हें तैयार करने में कितनी लागत आती है।
दीवाली पर क्यों बढ़ती है मोमबत्ती की मांग?
दीवाली पर घरों, दुकानों और ऑफिसों को सजाने के लिए लोग अलग-अलग तरह की मोमबत्तियां (candles) खरीदते हैं। बाजार में सामान्य मोमबत्तियों के अलावा रंगीन, डिजाइनर और खुशबूदार कैंडल भी पसंद की जाती है। इनकी बिक्री सिर्फ दीवाली तक सीमित नहीं रहती। जन्मदिन की पार्टियों, शादी, धार्मिक कार्यक्रमों और गिफ्टिंग के लिए भी इनकी इस्तेमाल होता है।
ऐसे में छोटो कारोबारी त्योहार के दौरान स्थानीय बाजारों में अपनी मोमबत्तियां बेच सकते हैं। अगर प्रोडक्ट की डिजाइन और पैकेजिंग अच्छी हो, चो उन्हें गिफ्टिंग के लिए तैयार भी किया जा सकता है।
₹10000 में कैसे शुरू होगा बिजनेस?
मोमबत्ती बनाने के बिजनेस (candle business) की खासियत यह है कि शुरुआत में महंगी मशीन खरीदना जरूरी नहीं है। छोटे स्तर पर सांचों की मदद से हाथ से मोमबत्तियां की जा सकती हैं।
शुरुआत के लिए इन चीजों की जरूरत होगी:
* मोम: मोमबत्तियां बनाने के लिए कच्चा माल।
* बत्ती और धागा: मोमबत्ती में इस्तेमाल होने वाली बत्ती।
* सांचे: अलग-अलग आकार और डिजाइन की मोमबत्तियां बनाने के लिए।
* रंग और खुशबू: सजावटी और सुगंधित कैंडल तैयार करने के लिए।
* पैकिंग का सामान: तैयार प्रोडक्ट को सुरक्षित और आकर्षक तरीके से बेचने के लिए।
इन चीजों को स्थानीय थोक बाजार या ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। शुरुआत में सीमित डिजाइन और कम मात्रा में उत्पादन करना बेहतर रहेगा, ताकि बाजार में ग्राहकों की पसंद समझी जा सके।
कहां बेच सकते हैं मोमबत्तियां?
कारोबार शुरू करने के बाद सबसे जरूरी काम ग्राहकों तक पहुंचना है। इसके लिए आप स्थानीय दुकानों, थोक में बिक्री, सोशल मीडिया के जरिए बिक्री बेच सकते हैं। इसके साथ ही सामान्य मोमबत्तियों के साथ खुशबूदार, रंगीन और सजावटी कैंडल के सेट तैयार किए जा सकते हैं। इनकी कीमत डिजाइन, आकार, सामग्री और पैकेजिंग के हिसाब से तय की जा सकती है।
कितना होगा मुनाफा?
मोमबत्ती के कारोबार में कमाई (candle business income) का कोई तय आंकड़ा नहीं है। मुनाफा निकालने के लिए कच्चे माल, पैकेजिंग, बिजली, परिवहन, बिक्री और खराब हुए प्रोडक्ट की लागत को ध्यान में रखना जरूरी है।
उदाहरण के लिए, अगर किसी बैच को तैयार करने और बेचने पर होने वाला कुल खर्च ₹5,000 है और उस बैच की बिक्री ₹8,000 में होती है, तो खर्च निकालने के बाद ₹3,000 बचेंगे। यानी आपको ₹3000 का फायदा होगा। त्योहार के दौरान अच्छी बिक्री होने पर कमाई बढ़ सकती है।
