सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ गोल्ड खरीदना, जानिए सोने-चांदी के नए दाम

By Praveen DwivediEdited By:
Published: Thu, 07 Jun 2018 04:24 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jun 2018 07:04 AM (IST)

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। लगातार दूसरे दिन दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। सकारात्मक वैश्विक संकेत और स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से जारी खरीदारी के चलते सोना 10 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 31870 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। चांदी ने भी 250 रुपये की बढ़त के साथ 41000 का स्तर पार कर लिया है। इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की ओर से तेज उठान के चलते चांदी 41000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है।   

व्यापारियों का मानना है कि सकारात्मक वैश्विक संकेतों के अलावा जहां सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है, अमेरिकी और उसके सहयोगी देशों की ओर से ट्रेड वार की चिंताओं के गहराने से डॉलर में कमजोरी देखने को मिली है। साथ ही घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय ज्वैलर्सकी ओर से जारी खरीदारी से सोने की कीमतों को समर्थन मिला है।

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.16 फीसद की बढ़त के साथ 1298 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.21 फीसद की बढ़त के साथ 16.68 डॉल प्रति औंस के स्तर पर आ गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 10 रुपये की मामूली बढ़त के साथ क्रमश: 31870 रुपये और 31720 रुपये के स्तर पर आ गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते सत्र में सोने की कीमतों में 260 रुपये की बढ़त दर्ज की गई थी। गिन्नी की कीमतें हालांकि 24800 रुपये प्रति आठ ग्राम के स्तर पर बरकरार रही हैं।

गोल्ड की तरह चांदी 250 रुपये बढ़कर 41000 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक आधारित डिलिवरी235 रुपये की बढ़त के साथ 40,085 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। चांदी के सिक्कों का भाव 76000 रुपये लिवाल और 77000 रुपये बिकवाल प्रति सैंकडा के स्तर पर बरकरार रहे हैं।