छोटे व्यापारियों को अपने खर्च पर विदेश भेज रहा MSME मंत्रालय! 18 अक्टूबर से पहले यहां करें अप्लाई, किसे मिलेगा मौका?
MSME मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग योजना के तहत विदेशी व्यापार मेलों और भारत में सम्मेलनों के लिए आवेदन आमंत्रित किए ...और पढ़ें

MSME मत्रालय की ओर से छोटे उद्यमियों को बड़ा मौका (AI Image)
HighLights
MSME मंत्रालय की अंतरराष्ट्रीय सहयोग योजना के लिए आवेदन आमंत्रित।
विदेशी व्यापार मेलों और भारत में सम्मेलनों हेतु वित्तीय सहायता।
छोटे व्यवसायों को वैश्विक बाजार में पहुंच बनाने का अवसर।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र से जुड़े उद्योग संगठनों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने का अवसर मिल रहा है। केंद्रीय MSME मंत्रालय ने अपनी अंतरराष्ट्रीय सहयोग योजना के तहत विदेशों में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों और व्यापार मेलों में पार्ट के साथ भारत में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। मंत्रालय के पोर्टल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह आवेदन उन आयोजनों के लिए हैं जो 1 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित होंगे।
किन संगठनों को मिलेगा मौका?
इस योजना के तहत MSME क्षेत्र के डेवलपमेंट से जुड़े रजिस्टर्ड उद्योग संघ, एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (EPC) और पात्र सरकारी संगठन अप्लाई कर सकते हैं। इसका उद्देश्य छोटे और मीडियम उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहुंच बनाने, निर्यात के नए मौके तलाशने, विदेशी खरीदारों से संपर्क बनाने और नई तकनीक की जानकारी हासिल करने में मदद करना है।
किन खर्चों के लिए मिल सकती है मदद?
अंतरराष्ट्रीय सहयोग योजना के तहत पात्र आयोजनों के लिए हवाई यात्रा, प्रदर्शनी में स्टॉल का किराया, माल ढुलाई, प्रचार-प्रसार और इंट्री या रजिस्ट्रेशन शुल्क जैसे खर्चों पर निर्धारित नियमों के अनुसार फाइनेंशियल हेल्प दी जा सकती है। भारत में MSME से संबंधित विषयों पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, शिखर सम्मेलन, कार्यशाला और सेमिनार आयोजित करने के लिए भी सहायता दी जाती है। यह सहायता प्रतिपूर्ति (Reimbursement) के आधार पर दी जाती है और इसकी राशि योजना के दिशा-निर्देशों तथा मंजूरी पर निर्भर करती है।
आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान
आवेदन करने वाले संगठन का संबंधित कानून के तहत रजिस्टर्ड होना और MSME सेक्टर के प्रचार-प्रसार या डेवलपमेंट से जुड़ा उद्देश्य होना जरूरी है। योजना की गाइडलाइंस में पिछले तीन सालों के नियमित ऑडिट किए गए वित्तीय खातों और मंत्रालय द्वारा अप्रूव्ड आयोजनों से संबंधित शर्तें भी शामिल हैं। आवेदन के साथ आयोजन का प्रस्ताव, खर्च का अनुमान और जरूरी डाक्यूमेंट्स ऑनलाइन जमा करने होते हैं।
The Ministry of MSME invites proposals from Industry Associations and Government Organisations for participation in international trade fairs/exhibitions abroad and organising international conferences in India scheduled from 1 November to 31 December 2026. 📅 Last Date to Apply: 18 October 2026 🔗 Apply now: https://t.co/fjwvoFS9rx #UdyamiBharatViksitBharat #MSME #entrepreneur #employment #Empowerment
— Ministry of MSME (@minmsme) October 14, 2026
आवेदन कहां करें
अप्लाई करने के लिए MSME मंत्रालय के पोर्टल पर 1 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 के आयोजनों के लिए आवेदन इनविटेशन होने की पुष्टि होती है। 18 अक्टूबर 2026 की अंतिम तारीख मिनिस्ट्री की सोशल मीडिया पोस्ट में बताई गई है।
