हेल्थ इंश्योरेंस लेने की बना रहे हैं योजना, तो ध्यान रखें ये तीन बातें
बाजार में आजकल बहुत सारी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियां उपलब्ध हैं जिनके बारे में आपको बहुत ज्यादा जानकारी नहीं होगी
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। बाकी अन्य इंश्योरेंस की तरह हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी भी जरूरी है। लेकिन किसी भी इंश्योरेंस पॉलिसी की खरीद से पहले जरूरी है कि उसके बारे में पूरी जानकारी ले ली जाए। क्योंकि इसका आपको दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। एक्सपर्ट बताते हैं कि हेल्थ इंश्योरेंस लेने का सही समय 20 की उम्र सही है। किसी भी पॉलिसी को उसकी कीमत के आधार पर खरीदना सबसे बड़ी गलती होती है। ऐसा जरूरी नहीं है कि सस्ती पॉलिसी ही सबसे अच्छी हो। कीमत के अलावा अन्य बेनिफिट्स भी ध्यान में रखने चाहिए।
महंगाई: जीवन-यापन और स्वास्थ्य देखभाल की लागत पिछले एक दशक में बढ़ गई है। यदि आप स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी खरीदते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप महंगाई को ध्यान में रख रहे हैं, अन्यथा आपकी पॉलिसी आपको पर्याप्त कवरेज नहीं दे सकती है। सुनिश्चित करें कि आने वाले वर्षों में स्वास्थ्य देखभाल की लागत बढ़ने पर भी पॉलिसी आपको अच्छी कवरेज देगी।
लागत: बाजार में आजकल बहुत सारी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियां उपलब्ध हैं जिनके बारे में आपको बहुत ज्यादा जानकारी नहीं होगी। बेस्ट पॉलिसी खरीदने के लिए हमेशा मूल्यों की जांच करें। इससे आपको बहुत सारा पैसा बचाने में मदद मिलती है। यदि आप अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सबसे ज्यादा मूल्य पर सर्वश्रेष्ठ पॉलिसी खरीदना चाहते हैं, तो तुलना करना सबसे अच्छा विकल्प है और आजकल इसकी जानकारी आपको ऐप और वेबसाइट पर हो जाएगी।
हॉस्पिटल नेटवर्क: हेल्थ पॉलिसी डॉक्यूमेंट में अस्पतालों के पास उनके कोऑडिनेटर्स की एक लिस्ट होती है। पॉलिसीधारक को इस लिस्ट को ध्यान से पढ़ना चाहिए। साथ ही यह देखना चाहिए कि आपके घर के आसपास कौन कौन से अस्पताल हैं। अगर आप ऐसे किसी अस्पताल में भर्ती होते हों जो कि लिस्ट में नहीं है तो मरीज को कैशलैस ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा। अस्पताल का कुल बिल मरीज को अपनी जेब से भरना होगा। उसके बाद उसे यह राशि रींबर्स की जाएगी।