LIC Jeevan Akshay: हर महीने चाहते हैं कमाई तो एलआईसी की इस स्कीम में करें निवेश, चेक करें योजना के सभी डिटेल
एलआईसी आम लोगों की मांगों और उनकी भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए जाना जाता है। इसीलिए डिमांड के आधार पर एलआईसी नई-नई स्कीम लाती रहती है। ऐसा ही एक प्लान जीवन अक्षय है। आपको इसके बारे में बताते हैं...
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क: 'जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी' वाली लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (एलआईसी) ने अपने एलआईसी जीवन अक्षय-VII प्लान को लॉन्च किया है। यह प्लान एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल इमीडिएट एन्युटी प्लान है, जिसे 28 फरवरी, 2023 को लॉन्च किया गया था।
एन्युटी चुनने के 10 ऑप्शन
अगर आप इस प्लान को लेना चाहते हैं तो इसे ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से खरीदा सकते हैं। यह एक तत्काल एन्युटी योजना है, जिसमें पॉलिसीधारक के पास एकमुश्त राशि के भुगतान पर 10 उपलब्ध विकल्पों में से एन्युटी के प्रकार का चयन करने का विकल्प होता है।
पॉलिसी की शुरुआत में एन्युटी दरों की गारंटी दी जाती है और इसका फायदा हर पात्र व्यक्ति को मिल जाता है।
क्या हैं वो दस ऑप्शन?
पहले ऑप्शन में आपको जीवन भर के लिए तत्काल एन्युटी मिलती है, जो मृत्यु के बाद खत्म हो जाती है।
दूसरे ऑप्शन में 5 साल की गारंटी अवधि और उसके बाद जीवन भर तत्काल एन्युटी मिलेगी। गारंटी अवधि के भीतर एन्यूटेंट की मृत्यु के बाद, नॉमिनी को एन्युइटी दी जाएगी।
तीसरे ऑप्शन में 10 साल की गारंटी अवधि और उसके बाद जीवन भर तत्काल एन्युटी मिलेगी। गारंटी अवधि के भीतर एन्यूटेंट की मृत्यु के बाद, नॉमिनी को एन्युटी दी जाएगी।
चौथे ऑप्शन में 15 साल की गारंटी अवधि और उसके बाद जीवन भर तत्काल एन्युटी मिलेगी। गारंटी अवधि के भीतर एन्यूटेंट की मृत्यु के बाद, नॉमिनी को एन्युटी दी जाएगी।
पांचवे ऑप्शन में 20 साल की गारंटी अवधि और उसके बाद जीवन भर तत्काल एन्युटी मिलेगी। गारंटी अवधि के भीतर एन्यूटेंट की मृत्यु के बाद, नॉमिनी को एन्युटी दी जाएगी।
छठे ऑप्शन में खरीद मूल्य की वापसी के साथ जीवन भर के लिए तत्काल एन्युटी मिलेगी।
सातवें ऑप्शन में जीवन के लिए तत्काल एन्युटी 3 फीसदी प्रति वर्ष की साधारण दर से बढ़ रही है।
आठवें ऑप्शन में प्राइमरी एन्यूटेंट की मृत्यु होने पर सेकेंडरी एन्यूटेंट को एन्युटी के 50 प्रतिशत के प्रावधान के साथ जीवन के लिए संयुक्त जीवन तत्काल एन्युटी दी जाती है।
नौवें ऑप्शन में जब तक एन्युटी लेने वालों में से एक जीवित रहता है, तब तक देय एन्युटी के 100 फीसदी के प्रावधान के साथ ये ऑफर की जाती है।
दसवें ऑप्शन में जीवन के लिए संयुक्त जीवन तत्काल एन्युटी, एन्युटी के 100 फीसदी के प्रावधान के साथ, जब तक एन्युटी लेने वालों में से एक जीवित रहता है, तब तक ऑफर की जाती है और अंतिम उत्तरजीवी की मृत्यु पर खरीद मूल्य वापस कर दिया जाता है।
पात्रता और पेमेंट
यह पॉलिसी खरीदने की आवश्यक न्यूनतम आयु सीमा 25 से 29 साल है और अधिकतम आयु सीमा 85 साल है, जो छठे ऑप्शन के लिए 100 साल है। न्यूनतम खरीद मूल्य 10 लाख रुपये है। अधिकतम खरीद मूल्य की कोई सीमा नहीं है।