क्या बीमारी विशेष से संबंधित हेल्थ बीमा कराया जा सकता है?
जीवनशैली और आहार परिवर्तन के साथ जुड़े गैर संचारी रोग भारत जैसे देशों की बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन गए हैं। मधुमेह यानी डायबिटीज दुनिया भर में तीसरा सबसे आम स्वास्थ्य विकार व मृत्यु का चौथा कारण है। टाइप 2 डायबिटीज का प्रसार विकसित और विकासशील दोनों तरह के देशों में
जीवनशैली और आहार परिवर्तन के साथ जुड़े गैर संचारी रोग भारत जैसे देशों की बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन गए हैं। मधुमेह यानी डायबिटीज दुनिया भर में तीसरा सबसे आम स्वास्थ्य विकार व मृत्यु का चौथा कारण है। टाइप 2 डायबिटीज का प्रसार विकसित और विकासशील दोनों तरह के देशों में तेजी से हो रहा है। हाल के विश्लेषण के मुताबिक 2010 से 2030 के बीच मधुमेहग्रस्त वयस्कों की संख्या में विकसित देशों में 20 और विकासशील मुल्कों में 69 फीसद की वृद्धि होगी।
डायबिटीज के प्रसार में इस तरह की जबरदस्त वृद्धि दुनिया भर के देशों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर भी बड़ा असर डालेगी। ऐसे एशियाई भारतीयों की संख्या अधिक है, जिन्हें मधुमेह है। उनमें ज्यादातर टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित हैं। वर्तमान में भारत में लगभग चार करोड़ मधुमेह रोगी हैं। आशंका है कि वर्ष 2030 तक यह संख्या आठ करोड़ सत्तर लाख हो सकती है। इस बढ़ोतरी की वजह से भारत को दुनिया में डायबिटीज की राजधानी का नाम दिया गया है। पिछले तीन दशक में टाइप 2 की डायबिटीज का प्रसार 1.2 से बढ़कर 11 फीसद हो गया है।
इसलिए वित्तीय संरक्षण (विशेष रूप से जो पहले से इस स्थिति से प्रभावित हो रहे हैं) के लिए स्वास्थ्य बीमा आवश्यक है। एक समय था जब इस बीमारी के लिए अलग से बीमा कवर उपलब्ध नहीं था। अब साधारण बीमा उद्योग के पास विशेष बीमा सुरक्षा है। बीमा कंपनियां डायबिटीज की विशेष जरूरतों के लिए स्पेशलाइज्ड इंश्योरेंस प्रोडक्ट लांच कर रही हैं।
कंपनियों ने आज के उपभोक्ता की मांगों को ध्यान में रखते हुए बीमारी के दौरान इलाज के लिए विशेष प्लान तैयार किए हैं। मधुमेह से पीड़ित एक व्यक्ति के लिए विशेष डायबिटीज स्वास्थ्य बीमा योजनाएं होने का अर्थ है कि इलाज खर्च का बोझ उसकी जेब पर नहीं आएगा। पहले से निश्चित और अच्छी तरह से डिजाइन किया हुआ बीमा प्लान मरीज के अस्पताल में भर्ती होने से लेकर उसके चिकित्सा खर्च को कवर करेगा। ऐसा बीमा कवर लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जरूरत और पसंद निर्धारित करने के बाद ही प्लान खरीदना चाहिए।
डॉ. एस प्रकाश
एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, मेडिकल
स्टार हेल्थ एंड एलाइड
इंश्योरेंस कंपनी
संबंधित अन्य सामग्री पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें