सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Iran से मैसेज आते ही Gold-Silver के बाद क्रूड भी धड़ाम, 98 डॉलर रह गई कीमत; क्या अब और गिरेंगे दाम?

Published: Tue, 22 Sep 2026 06:01 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2026 06:10 PM (IST)

Gold Silver and Crude Price Today: ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंध हटने पर होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की पेशकश की है, जिससे ...और पढ़ें

Gold-Silver के बाद क्रूड ऑयल भी क्रैश, 100 डॉलर के नीचे पहुंची कीमत; US-Iran से आई इस खबर के बाद गिरे दाम

Gold-Silver के बाद क्रूड ऑयल भी क्रैश, 100 डॉलर के नीचे पहुंची कीमत; US-Iran से आई इस खबर के बाद गिरे दाम

HighLights

  1. ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंध हटने पर होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की पेशकश की।

  2. इस खबर के बाद सोना, चांदी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट।

  3. डॉलर की मजबूती और फेड के बयानों से कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ईरान का कहना है कि, "अगर अमेरिका ईरानी बंदरगाहों से अपनी नाकाबंदी हटा ले, तो ईरान सात दिनों के भीतर होर्मुज जलडममध्य (Iran Strait of Hormuz reopen) को फिर से खोलने के लिए तैयार है।" यह खबर सामने आते ही कमोडिटी मार्केट में हलचल मच गई। गोल्ड-सिल्वर (gold silver price today) के साथ क्रूड ऑयल की कीमतों में भी बड़ी गिरावट (crude oil price crash) दर्ज हुई।

ग्लोबल मार्केट में सोना 0.65% गिर गया और कीमत 4350 डॉलर के नीचे पहुंच गई। चांदी भी 0.65% टूटकर 66 डॉलर प्रति औंस के नीचे कारोबार करने लगी। खास बात यह है कि इस खबर के सामने आते ही क्रूड की कीमतें क्रैश हो गईं। कॉमेक्स पर क्रूड ऑयल 2.59% गिर गया और कीमट 93 डॉलर हो गई। जबकि ब्रेंट ऑयल 2.05% गिरकर 98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करने लगा।

भारत में क्या हैं गोल्ड-सिल्वर और क्रूड के ताजा रेट?

  • मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शाम 5.30 बजे तक अक्टूबर डिलीवरी वाला गोल्ड 829 रुपए सस्ता हो गया और कीमत 1,52,265 रुपए प्रति 10 ग्राम (gold price today) हो गई। इस दौरान इसका हाई लेवल 1,53,497 रुपए और लो लेवल 1,51,581 रुपए (gold rate today) रहा।
  • एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 1174 रुपए टूटकर 2,38,143 रुपए प्रति किलोग्राम (silver rate today) पर पहुंच गई। कारोबारी सत्र के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,40,529 रुपए (silver price today) और लो लेवल 2,35,691 रुपए रहा।
  • MCX पर क्रूड ऑयल की कीमतों में जोरदार गिरावट (crude oil price crash) आई। अक्टूबर डिलीवरी वाला क्रूड 2.61% गिर गया। कीमत 231 रुपए टूटकर 8605 रुपए (crude oil rate today) प्रति बैरल पर कारोबार करने लगी। ट्रेडिंग के दौरान क्रूड का हाई लेवल 9008 रुपए और लो लेवल 8529 रुपए (crude oil price today) रहा।

तो क्या अभी और सस्सा हो सकता है सोना-चांदी?

कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी (कमोडिटी रिसर्च) कायनात चैनवाला ने बताया कि डॉलर के मजबूत होने और ट्रेजरी यील्ड में बढ़त के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। अगर बात करें गोल्ड और सिल्वर की, तो दिन की शुरुआत में हाजिर सोना फिसलकर 4,350 डॉलर के नीचे पहुंच गया। जबकि चांदी 66 डॉलर के नीचे आ गई। फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के सख्त बयानों और महंगाई के मोर्चे पर चिंता जताए जाने से निवेशकों में सतर्कता का माहौल है।

मिनियापोलिस फेड के अध्यक्ष काशकारी और सेंट लुइस फेड के मुसालम ने माना है कि,

महंगाई अब भी लक्ष्य से ऊपर है, जिससे दरों में एक और 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की उम्मीदें टिकी हैं। हालांकि, बाद में गिरते तेल कीमतों के रुख को देखते हुए सोना संभलकर 4,320 डॉलर और चांदी 65.40 डॉलर पर पहुंच गई। इस हफ्ते कई और फेड अधिकारियों के बयान आने हैं, जिस पर निवेशकों की पैनी नजर रहेगी।"

कच्चे तेल की कीमतों में भी आ सकती है बड़ी गिरावट

दूसरी तरफ, क्रूड ऑयल यानी कच्चे तेल में लगातार गिरावट का दौर जारी है। ब्रेंट क्रूड फिसलकर 98 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जो पिछले दो हफ्तों का सबसे निचला स्तर है।

यह गिरावट इस रिपोर्ट के बाद आई है कि अगर अमेरिका ईरानी बंदरगाहों से अपनी नाकाबंदी हटा ले, तो ईरान सात दिनों के भीतर होर्मुज जलडममध्य (strait of hormuz) को फिर से खोलने के लिए तैयार है।"

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) से पहले तनाव कम होने के इन संकेतों से ट्रेडर्स ने बिकवाली बढ़ा दी है। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित बातचीत की खबरों और राष्ट्रपति ट्रंप के बयानों का असर कच्चे तेल की कीमतों पर साफ दिख रहा है। जब तक इस हफ्ते बैठकों के कोई ठोस नतीजे नहीं आते, तब तक कच्चे तेल का रिस्क प्रीमियम कमजोर बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें- China Gold Import: चीन ने चुपचाप खरीद डाला 10 लाख किलो सोना, यह भारत के कुल खजाने से भी ज्यादा; कीमत सुन उड़ जाएंगे होश