Gold Silver खरीदने वाले ध्यान दें! सरकार के इस एक फैसले से आयात में भारी गिरावट, कहां पहुंचे सोने-चांदी के दाम?
Gold Silver Price Today: सरकार द्वारा आयात शुल्क 6% से बढ़ाकर 15% करने के बाद जुलाई में सोने के आयात ...और पढ़ें

Gold Silver खरीदने वाले ध्यान दें! सरकार के इस एक फैसले से आयात में भारी गिरावट, कहां पहुंचे सोने-चांदी के दाम?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| अगर आप भी सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं या बाजार पर नजर रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। सरकार ने 13 मई से कीमती धातुओं पर आयात शुल्क (Gold Silver Import Duty) 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया था। इसका सीधा असर अब देश में सोने और चांदी के आयात पर साफ दिखने लगा है।
वाणिज्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में सोने के आयात की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है, जबकि चांदी के आयात में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
जुलाई में कैसा रहा सोने-चांदी का हाल?
आंकड़ों पर नजर डालें तो जुलाई में सोने का आयात सिर्फ 4.77% की मामूली बढ़त के साथ 4.16 अरब डॉलर रहा। वहीं, चांदी का आयात 66.1% धड़ाम होकर महज 17.16 करोड़ डॉलर पर आ गया है।
बाजार में आसमान छू रही हैं कीमतें
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोने की कीमत करीब 1,57,000 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) और चांदी का भाव लगभग 2.40 लाख रुपए (silver price today) प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। इन बढ़ती कीमतों और बढ़े हुए टैक्स ने ही विदेशी मांग पर ब्रेक लगाया है।
लगातार कम हो रही आयात की रफ्तार
वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जुलाई अवधि में कुल सोने का आयात 32.41% बढ़कर 15.17 अरब डॉलर रहा, जबकि चांदी का आयात 50.81% गिरकर 71.84 करोड़ डॉलर रह गया। गौर करने वाली बात यह है कि सोने के आयात की ग्रोथ लगातार गिर रही है। जहां अप्रैल में यह 81.69% थी, वहीं मई में 34%, जून में 7% और अब जुलाई में यह सिर्फ 4.77% रह गई है।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price: धड़ाम हुए सोना-चांदी, खुलते ही गिर गए दाम; चेक करें आज के लेटेस्ट रेट
कहां से आता है भारत में सोना?
भारत अपनी ज्वैलरी इंडस्ट्री की मांग पूरी करने के लिए सबसे ज्यादा सोना स्विट्जरलैंड (करीब 40%) से खरीदता है। इसके बाद UAE (16% से ज्यादा) और साउथ अफ्रीका (करीब 10%) का नंबर आता है। जुलाई में स्विट्जरलैंड से भारत का कुल आयात 62.26% बढ़कर 2 अरब डॉलर हो गया।
बता दें कि चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता है। भारत के कुल आयात में कीमती धातुओं की हिस्सेदारी 5% से ज्यादा है। सोने के इसी बढ़ते-घटते आयात का सीधा असर देश के चालू खाते के घाटे (CAD) पर पड़ता है।
