सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर में रख सकते हैं बिना बिल के 1 करोड़ का सोना? क्या कहता है नियम

Published: Thu, 15 Jan 2026 12:53 PM (IST)

सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं है। सोने को लोग पारंपरिक उद्देश्यों से भी खरीदते हैं। सोने से आभूषण जैसे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सोने को पहले सिर्फ पारंपरिक वजहों से ही खरीदते थे। अब लोग इसे निवेश के उद्देश्य से भी ले रहे हैं। हमें से कई सोने से अलग-अलग आभूषण बनाते हैं, जैसे हार, कंगन इत्यादि। इन आभूषणों को ज्यादातर हम खास मौके पर ही पहनते हैं। 

इसलिए ज्यादातर समय ये गहने तिजोरी में रहते हैं। अक्सर हमारे मन में ये सवाल आता है कि आखिर हम बिना बिल के कितना सोना घर पर रख सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसे लेकर क्या नियम है?

क्या बिना बिल के सोना रख सकते हैं?

हमें से कई ऐसे परिवार होंगे, जिन्हें सोना अपने पूर्वजों से मिला है। ऐसे में उसका बिल भी हो, ये संभावना कम है। इन सोने की कीमत कभी-कभी लाखों में भी हो सकती है। ऐसे में लोगों को डर रहता है कि कहीं उनका सोना जब्त न हो जाए। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आपके पास सोने का सोर्स होना जरूरी है। इनकम टैक्स नियम के अनुसार अविवाहित महिलाएं 250 ग्राम सोना, विवाहित महिलाएं 500 ग्राम सोना और पुरुष 100 ग्राम सोना तक रख सकते हैं। अगर एक परिवार में पति और पत्नी और उनकी एक बेटी है, तो वे कुल 850 ग्राम तक सोना रख सकते हैं। 

अगर हम मौजूदा कीमत को देखें तो 850 ग्राम सोने का भाव 12,158,145 रुपये होगा। हमने यहां 1 ग्राम सोने की कीमत 14303.7 रुपये माना है। इस हिसाब से भी आप 1 करोड़ रुपये का सोना बिना किसी बिल के रख सकते हैं। 

आपके शहर में कितनी हुई कीमत?

शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹143,330 ₹285,760
जयपुर ₹143,390 ₹285,870
कानपुर ₹143,400 ₹285,660
लखनऊ ₹143,400 ₹285,660
भोपाल ₹143,520 ₹285,890
इंदौर ₹143,520 ₹285,890
चंडीगढ़ ₹143,370 ₹285,590
रायपुर ₹143,310 ₹285,470

ऊपर दी गई टेबल के अनुसार रायपुर में सोने की कीमत सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 143,310 रुपये है। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में सोने का भाव सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने का भाव 143,520 रुपये दर्ज किया गया है। 
अगर चांदी की बात करें तो रायपुर में चांदी भी सबसे कम कीमत पर मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 285,470 रुपये चल रहा है। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में चांदी की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 2,85,890 रुपये चल रहा है।