Gold Silver Price Today LIVE: दिनभर में चांदी ₹19000 महंगी, अप्रैल डिलीवरी वाला गोल्ड ₹1.50 लाख पार; क्या हैं ताजा रेट?
Gold Silver Rate Today LIVE Updates: सोमवार, 19 जनवरी को सोने-चांदी में तूफानी तेजी आई। MCX पर जहां सोना पहली बार 1.45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार चला गया तो वहीं चांदी भी सातवें आसमान पर पहुंच गई। चांदी ने पहली बार 3 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के आंकड़े को छुआ और खबर लिखे जाने तक 3.05 लाख के पार चली गई। जागरण बिजनेस के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें सोने-चांदी से जुड़े पल-पल के अपडेट और जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा रेट?

Gold Silver Rate Today LIVE: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 19 जनवरी को सोने-चांदी की कीमतें एक बार फिर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। कीमती धातुओं में यह उछाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 8 यूरोपीय देशों पर नए टैरिफ लगाने की धमकी के बाद आई, जिससे निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना और चांदी खरीदना शुरू कर दिया।
सोमवार के ट्रेडिंग सेशन में एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना जहां रिकॉर्ड 1,45,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, तो वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी ने 3,07,499 रुपए प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड स्तर छू लिया।
एमसीएक्स पर रात 10.00 बजे तक 5 फरवरी एक्सपायरी गोल्ड 2,825 रुपए बढ़कर 1,45,342 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं सिल्वर मार्च वायदा 19,358 रुपए यानी 6.73 प्रतिशत की उछाल के साथ 3,07,120 रुपए प्रति किलो हो गई।
Gold Price Hike: अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1.50 लाख के पार पहुंचा
Gold Price Today MCX: रात 10 बजे तक फरवरी डिलीवरी वाला सोना 1.99% यानी 2831 रुपए की बढ़त के साथ 1,45,348 रुपए पर कारोबार कर रहा था। जबकि अप्रैल डिलीवरी वाला गोल्ड 3121 रुपए की बढ़त के साथ 1,50,479 रुपए और जून 2026 डिलीवरी वाला सोना 3110 रुपए की बढ़त के साथ 1,54,349 रुपए पर कारोबार कर रहा था।
Gold Silver Price Today: चांदी का नया रिकॉर्ड, 3.07 लाख के पार पहुंची
चांदी में जबरदस्त तेजी जारी है। MCX पर रात 8.50 बजे चांदी में 6.52 फीसदी की तेजी आई और कीमत 18,773 रुपए बढ़कर 3,06,535 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इस दौरान चांदी ने 3,07,164 रुपए के साथ दिन में तीसरी बार ऑल टाइम हाई बनाया। कारोबार के दौरान 2,92,100 रुपए इसका लो लेवल रहा। जबकि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 2,87,762 रुपए पर क्लोज हुई थी। वहीं सोना 1.83 फीसदी यानी करीब 2600 रुपए की तेजी के साथ 1,45,121 रुपए पर कारोबार कर रहा था। दिन का इसका हाई लेवल 1,45,500 और लो लेवल 1,43,320 रुपए रहा।
Silver Price Hike: चांदी ने एक दिन दूसरी बार बनाया ऑल टाइम हाई
Silver Price Hike: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स (MCX) पर चांदी ने एक दिन में दूसरी बार ऑल टाइम हाई बनाया। रात 8.30 बजे चांदी में उछाल आया और इसमें 6.00 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। इसकी कीमत 17,265 रुपए बढ़कर 3,05,027 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। यह इसका ऑल टाइम हाई भी रहा। ट्रेडिंग के दौरान इसका लो लेवल 2,93,100 रुपए रहा। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 2,87,762 रुपए पर क्लोज हुई थी।
Gold Silver Price Comex: अंतरराष्ट्रीय बाजार में 7000 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex) में शाम 6 बजे तक सोने में 1.93 फीसदी यानी 79.50 डॉलर की तेजी आई और कीमत 4,674.90 डॉलर (करीब 4,24,812 रुपए) प्रति औंस (1 औंस= 28.34 ग्राम)पहुंच गई। चांदी में भी 5.44 फीसदी का जबरदस्त उछाल आया और कीमत 4.81 डॉलर बढ़कर 93.35 डॉलर (8482) प्रति औंस (1 औंस= 28.34 ग्राम) हो गई। विश्लेषकों का कहना है कि औद्योगिक मांग में तेजी और अमेरिकी डॉलर की कमजोरी ने चांदी को और अधिक समर्थन दिया है, जो हाल के सत्रों में सोने से बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
चॉइस ब्रोकिंग के जिंस एवं मुद्रा विश्लेषक आमिर मकदा का कहना है कि चांदी ने 2025 की गति को बरकरार रखते हुए करीब 30 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। औद्योगिक कमी और भू-राजनीतिक बदलावों के सहज प्रभाव के कारण चांदी करीब 94 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई है जिसे कभी अकल्पनीय माना जाता था।
Gold Silver Price Today: IBJA पर कितने बढ़े सोने-चांदी के दाम?
Gold Silver Price IBJA: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजेए (IBJA) के शाम 5 बजे के रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड 2261 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 1,43,978 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी में 11,255 रुपए का उछाल आया और कीमत 2,93,975 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।
Silver Price Hike: चांदी को 10000 रुपए बढ़ने में लगे कितने दिन?
Silver Price Hike Today: एमसीएक्स पर चांदी ने 12 दिसंबर 2025 को 2,00,000 लाख रुपए का ऐतिहासिक आंकड़ा छुआ था, जिसके बाद सोमवार, 19 जनवरी को चांदी 3,00,000 रुपए प्रति किलोग्राम के पार चली गई। यानी सिर्फ 37 दिनों में चांदी 1,00,000 रुपए से ज्यादा मंहगी हुई है। नीचे टेबल में देखें, चांदी को 10,000 रुपए बढ़ने में कब-कब कितने दिन लगे?
| रुपए प्रति किलोग्राम | तारीख | कितने दिन लगे |
| 12,000 | 17 नवंबर 2005 | ---- |
| 20,000 | 18 अप्रैल 2006 | 152 दिन |
| 30,000 | 26 अगस्त 2010 | 1591 दिन |
| 40,000 | 10 नवंबर 2010 | 76 दिन |
| 50,000 | 24 फरवरी 2011 | 106 दिन |
| 60,000 | 9 अप्रैल 2011 | 44 दिन |
| 70,000 | 23 अप्रैल 2011 | 14 दिन |
| 80,000 | 4 अप्रैल 2024 | 4730 |
| 90,000 | 17 मई 2024 | 43 दिन |
| 1,00,000 | 22 अक्टूबर 2024 | 158 दिन |
| 1,10,000 | 11 जुलाई 2025 | 262 दिन |
| 1,20,000 | 29 अगस्त 2025 | 49 दिन |
| 1,30,000 | 16 सितंबर 2025 | 18 दिन |
| 1,40,000 | 26 सितंबर 2025 | 10 दिन |
| 1,50,000 | 8 अक्टूबर 2025 | 12 दिन |
| 1,60,000 | 14 अक्टूबर 2025 | 6 दिन |
| 1,70,000 | 17 अक्टूबर 2025 | 6 दिन |
| 1,80,000 | 1 दिसंबर 2025 | 45 दिन |
| 1,90,000 | 11 दिसंबर 2025 | 10 दिन |
| 2,00,000 | 12 दिसंबर 2025 | 1 दिन |
| 2,10,000 | 22 दिसंबर 2025 | 10 दिन |
| 2,20,000 | 24 दिसंबर 2025 | 2 दिन |
| 2,30,000 | 26 दिसंबर 2025 | 2 दिन |
| 2,50,000 | 29 दिसंबर 2025 | 3 दिन |
| 2,60,000 | 12 जनवरी 2025 | 14 दिन |
| 2,70,000 | 13 जनवरी 2026 | 1 दिन |
| 2,80,000 | 14 जनवरी 2026 | 1 दिन |
| 2,90,000 | 14 जनवरी 2026 | 1 दिन |
| 3,00,000 | 19 जनवरी 2026 | 5 दिन |
Gold Silver Price Hike: एक्सपर्ट से समझें, अचानक क्यों आई तेजी?
कोटक म्यूचुअल फंड (Kotak Mutual Fund) के फंड मैनेजर सतीश डोंडापति (Satish Dondapati) ने कहा,
सोने-चांदी में इस तेजी की बड़ी वजह वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, सप्लाई साइड की चिंताएं, कमजोर अमेरिकी डॉलर और मजबूत औद्योगिक व निवेश मांग है। अमेरिका द्वारा कुछ यूरोपीय देशों पर अचानक टैरिफ लगाए जाने और ग्रीनलैंड से जुड़े घटनाक्रमों ने भी कीमती धातुओं को सपोर्ट दिया। पिछले एक साल में चांदी की कीमतों में 170% से ज्यादा और सोने में 70% से अधिक की तेजी आई है। दोनों धातुएं सुरक्षित निवेश मानी जाती हैं, वहीं चांदी को औद्योगिक धातु होने का अतिरिक्त फायदा मिल रहा है।"
Gold Price Hike: एक महीने में 93000 रुपए महंगी हुई चांदी
Silver Price Hike IBJA: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजेए (IBJA) पर चांदी में 10,930 रुपए महंगी हो गई और कीमत 2,93,650 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिन इसकी कीमत 2,82,720 रुपए थी। पिछले एक महीने में चांदी 93,314 रुपए महंगी हुई। 19 दिसंबर 2025 को चांदी की कीमत 2,00,336 रुपए थी, जो आज 2.93 लाख को क्रॉस कर गई।
Gold Price Hike: एक महीने में सोना 11000 से ज्यादा महंगा
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजेए (IBJA) पर 24 कैरेट गोल्ड में 2261 रुपए का उछाल आया और कीमत 1,43,978 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, 16 जनवरी को इसकी कीमत 1,41,717 रुपए थी। पिछले एक महीने की बात करें तो सोना 11584 रुपए महंगा हुआ है। 19 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,31,779 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो आज बढ़कर 1,43,978 रुपए हो गई है।
SOURCE- IBJA
Silver Price Hike: चांदी में 16000 रुपए से ज्यादा की तूफानी तेजी
Silver Price Today MCX: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स (MCX) पर आज चांदी में ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिली। दोपहर 2.40 बजे तक चांदी में 5% से ज्यादा यानी 16,438 रुपए (silver price hike) की बढ़त दर्ज हुई और कीमत 3,04,200 रुपए (silver rate today) किलोग्राम पहुंच गई। यह इसका ऑल टाइम हाई भी रहा। ट्रेडिंग के दौरान इसका लो लेवल 2,93,100 रुपए रहा। खबर लिखे जाने तक यह 3,02,576 रुपए (silver price today) पर ट्रेड कर रही थी। जबकि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 2,87,762 रुपए पर क्लोज हुई थी।
Gold Price Today: सोने में तूफानी तेजी, 2600 रुपए बढ़े दाम
Gold Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स (MCX) पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाले गोल्ड में 1.84 फीसदी की तूफानी तेजी आई। दोपहर 2.30 बजे तक कीमत 2626 रुपए (gold price hike) उछलकर 1,45,143 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम हो गई। ट्रेडिंग के दौरान गोल्ड का हाई लेवल 1,45,500 रुपए (gold rate today) रहा, जो ऑल टाइम हाई भी रहा। वहीं 1,43,321 रुपए इसका लो लेवल रहा। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान गोल्ड 1,42,517 रुपए पर क्लोज हुआ था।
Gold Silver Rate Today LIVE: इंडियन बुलियन पर सोने का रेट
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार दोपहर तक सोना का भाव 1,43,978 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
| सोने की शुद्धता | ताजा रेट |
| सोना 24 कैरेट | 143978 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 23 कैरेट | 143401 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 22 कैरेट | 131884 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 18 कैरेट | 107984 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 14 कैरेट | 84227 रुपये प्रति 10 ग्राम |
Gold Rate Today LIVE: 24 कैरेट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) |
| दिल्ली | ₹145840 |
| मुंबई | ₹145690 |
| कोलकाता | ₹145690 |
| चेन्नई | ₹146730 |
| पटना | ₹145740 |
| लखनऊ | ₹145840 |
| अयोध्या | ₹145840 |
| मेरठ | ₹145840 |
| कानपुर | ₹145840 |
| गाजियाबाद | ₹145840 |
| नोएडा | ₹145840 |
| चंडीगढ़ | ₹145840 |
| गुरुग्राम | ₹145840 |
| जयपुर | ₹145840 |
| अहमदाबाद | ₹145740 |
| पुणे | ₹145690 |
| लुधियाना | ₹145840 |
| गुवाहाटी | ₹145690 |
| इंदौर | ₹145740 |
| सूरत | ₹145740 |
| बैंगलोर | ₹145690 |
| भुवनेश्वर | ₹145690 |
| केरल | ₹145690 |
| रायपुर | ₹145690 |
| हैदराबाद | ₹145690 |
Silver Rate Today LIVE: भारत के शहरों में 1 किलो चांदी के ताजा भाव
| भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो) | |
| शहर का नाम | 1 किलो चांदी का भाव |
| दिल्ली | ₹3,05,000 |
| पटना | ₹3,05,000 |
| मुंबई | ₹3,05,000 |
| कोलकाता | ₹3,05,000 |
| चेन्नई | ₹3,18,000 |
| लखनऊ | ₹3,05,000 |
| मेरठ | ₹3,05,000 |
| कानपुर | ₹3,05,000 |
| अयोध्या | ₹3,05,000 |
| गाजियाबाद | ₹3,05,000 |
| नोएडा | ₹3,05,000 |
| चंडीगढ़ | ₹3,05,000 |
| गुरुग्राम | ₹3,05,000 |
| जयपुर | ₹3,05,000 |
| अहमदाबाद | ₹3,05,000 |
| पुणे | ₹3,05,000 |
| लुधियाना | ₹3,05,000 |
| गुवाहाटी | ₹3,05,000 |
| इंदौर | ₹3,05,000 |
| सूरत | ₹3,05,000 |
| बैंगलोर | ₹3,05,000 |
| भुवनेश्वर | ₹3,18,000 |
| केरल | ₹3,18,000 |
| रायपुर | ₹3,05,000 |
| हैदराबाद | ₹3,18,000 |
Gold Silver Rate Today LIVE: कहां हो सकती है मुनाफा वसूली
विशेषज्ञों का कहना है कि सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहन, एआई और इलेक्ट्रॉनिक्स में बढ़ती मांग के चलते चांदी की कीमतों को लंबे समय तक मजबूती मिल सकती है। ऑगमोंट की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले समय में कुछ निवेशक मुनाफा वसूली कर सकते हैं, जिससे चांदी की कीमत 84 डॉलर प्रति औंस या 2,60,000 रुपए प्रति किलो तक नीचे आ सकती है। इसके बाद कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है।
Silver Rate Today LIVE: क्या है सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल?
विश्लेषकों ने बताया कि सोने को 1,41,650 से 1,40,310 रुपए के स्तर पर सपोर्ट मिल सकता है, जबकि 1,44,150 से 1,45,670 रुपए के बीच इसमें रेजिस्टेंस आ सकती है। चांदी के लिए 2,85,810 से 2,82,170 रुपए का स्तर सपोर्ट माना जा रहा है, जबकि 2,94,810 से 2,96,470 रुपए पर रेजिस्टेंस है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स चांदी भी मजबूत बनी हुई है और 93 डॉलर के आसपास कारोबार कर रही है। हाल ही में यह 94.30 डॉलर के नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची थी।
Gold Rate Today LIVE: क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
मेहता इक्विटीज लिमिटेड के कमोडिटी उपाध्यक्ष राहुल कलंत्री ने बताया कि दुनिया में राजनीतिक अस्थिरता, अमेरिका की मौद्रिक नीति को लेकर सवाल और लगातार चल रहे भू-राजनीतिक तनाव भी सोने की कीमतों को सहारा दे रहे हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिका में ब्याज दरों में आगे कटौती की उम्मीद भी सोने और चांदी की कीमतों को ऊपर बनाए हुए है, खासकर 2025 में अच्छे प्रदर्शन के बाद। विशेषज्ञों के अनुसार, इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इसकी वजह डॉलर की कीमतों में अस्थिरता और अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट का टैरिफ पर आने वाला फैसला है।
Gold Silver Rate Today LIVE : सोने और चांदी में तेजी की क्या है वजह?
सोने और चांदी में तेजी तब और बढ़ गई जब राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका तब तक यूरोप के आठ देशों से आने वाले सामान पर ज्यादा टैक्स लगाएगा, जब तक अमेरिका को ग्रीनलैंड खरीदने की अनुमति नहीं मिलती। इस बयान के बाद यूरोपीय संघ के देशों ने अमेरिका को मनाने और जरूरत पड़ने पर जवाबी कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी।
