सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फेस्टिव सीजन में क्या हैं गोल्ड-सिल्वर के ताजा रेट, कहां पहुंचे दाम? लोगों को कैसे आकर्षित कर रहे तनिष्क जैसे इंडियन ब्रांड?

By Jagran BusinessEdited By: Ankit Kumar Katiyar
Published: Sat, 17 Oct 2026 12:39 PM (IST)

त्योहारी सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है, वहीं आयात में भी भारी कमी देखी गई ...और पढ़ें

क्या हैं गोल्ड सिल्वर के ताजा रेट

क्या हैं गोल्ड सिल्वर के ताजा रेट

HighLights

  1. सोने-चांदी के आयात में 81% तक की गिरावट।

  2. तनिष्क ने 'अध्यंतरा' कलेक्शन और ऑफर्स लॉन्च किए।

  3. 24, 22, 18 कैरेट सोने के ताजा दाम जानें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| देश में फेस्टिव सीजन चल रहा है। फिर भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। वजह है- लोगों का ज्वैलरी से मोहभंग होना। आंकड़े बताते हैं कि सितंबर महीने में सोने का आयात 81.27% घटकर 1.8 अरब डॉलर का रह गया। जबकि चांदी का आयात 49.11% गिरकर 66.50 करोड़ डॉलर का रह गया। कीमती धातुओं पर सीमा शुल्क में भारी बढ़ोतरी के कारण आयात में यह गिरावट आई है।

क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के दाम?

दिल्ली सराफा बाजार के ज्वैलर्स के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में गोल्ड और ज्वैलरी की डिमांड में भारी कमी आई है। ऑल इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिशन के मुताबिक, भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,424 रुपए प्रति 10 ग्राम है। जबकि 22 कैरेट गोल्ड 1,34,126 रुपए और 18 कैरेट गोल्ड1,09,820 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।

इस बीच, टाटा समूह के प्रतिष्ठित ज्वैलरी रिटेल ब्रांड तनिष्क ने धनतेरस के पावन अवसर पर अपना नया और बेहद खास कलेक्शन 'अध्यंतरा' लॉन्च कर दिया है, जो ब्रह्मांड की असीम सुंदरता और आधुनिक भारतीय महिलाओं के विविध रूपों को समर्पित है।

इस शानदार कलेक्शन के कैम्पेन में मशहूर अभिनेत्री तृप्ति डिमरी नजर आ रही हैं, जो आधुनिक महिलाओं के आत्मविश्वास और अनूठेपन को पर्दे पर जीवंत करती हैं। 'अध्यंतरा' का हर एक आभूषण खगोलीय रहस्यों, दूर चमकते सितारों, चांद-सूरज की रोशनी और ब्रह्मांडीय आकृतियों से प्रेरित है। यह कलेक्शन आधुनिक भारतीय महिला की आंतरिक शक्ति और उसकी अनूठी पहचान का जश्न मनाता है।

ग्राहकों को लुभाने लाए खास कलेक्शन

इस नए कलेक्शन को चार अलग-अलग श्रेणियों- ग्लास कुंदन, स्टोन जड़े हुए प्लेन आभूषण, प्लेन गोल्ड और अनकट डायमंड्स में तैयार किया गया है। इसमें 100 से अधिक शानदार डिजाइन शामिल हैं, जिनमें नेकलेस सेट, चूड़ियां, अंगूठियां और मंगलसूत्र मुख्य रूप से हैं। 18 और 22 कैरेट सोने में बने इन आभूषणों का वजन 30 ग्राम से 120 ग्राम के बीच है।

खास बात यह है कि इन्हें 3D आकृतियों, परतों वाली 'बादरूम' कारीगरी, पेटेंटेड 3D ग्लास कुंदन और हाथ से तराशे गए स्टोन जैसी आधुनिक व पारंपरिक तकनीकों से संवारा गया है। इसके अलावा, कई आभूषण वर्सटाइल 3-इन-1 और 4-इन-1 मॉड्यूलर डिजाइन में हैं, जिन्हें महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं।

 Tanishq

ग्राहकों को छूट देकर आकर्षित कर रहे

तनिष्क की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर पेल्की त्शेरिंग ने कहा कि धनतेरस समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक है, और 'अध्यंतरा' के जरिए वे ब्रह्मांड के जादू को उस महिला के करीब लाना चाहते हैं जो उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है।

वहीं, हेड ऑफ डिजाइन गरिमा माहेश्वरी ने बताया कि इस कलेक्शन में खगोलीय हलचल और रोशनी के खेल को आधुनिक आभूषणों में ढालने के लिए असाधारण सटीकता का इस्तेमाल किया गया है।

फेस्टिव सीजन को और भी खास बनाने के लिए तनिष्क ग्राहकों को शानदार ऑफर्स दे रहा है, जिसमें सोने के आभूषणों पर प्रति ग्राम फ्लैट 301 रुपये की छूट, मेकिंग चार्ज और डायमंड वैल्यू पर 20 प्रतिशत तक की छूट, और पुराने सोने के एक्सचेंज पर फ्लैट 0 प्रतिशत कटौती का लाभ मिल रहा है।