सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Weekly Update: इस हफ्ते सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, 13000 रुपये से अधिक गिरे दाम

By IANSEdited By: Gyanendra Tiwari
Published: Sat, 11 Jul 2026 10:52 AM (IST)

Gold Silver Price Weekly Update: इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, सोना 2,900 ...और पढ़ें

सोना इस हफ्ते 2,900 रुपये से अधिक सस्ता हुआ।

सोना इस हफ्ते 2,900 रुपये से अधिक सस्ता हुआ।

HighLights

  1. सोना इस हफ्ते 2,900 रुपये से अधिक सस्ता हुआ।

  2. चांदी की कीमत में 13,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट।

  3. अमेरिका-ईरान तनाव को गिरावट का मुख्य कारण बताया गया।

आईएएनएस, नई दिल्ली। Gold Silver Price Weekly Update: तेजी से बदलते वैश्विक हालातों के बीच सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 2,900 रुपये और 13000 रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं।

अब कितने में है सोना

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24-कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 2,976 रुपये कम होकर 1,43,368 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,46,344 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। 22-कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,31,325 रुपये प्रति (Gold Price This Week) 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,34,051 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

18-कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,07,526 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,09,758 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस हफ्ते सोने में सबसे न्यूनतम दाम 8 जुलाई को शाम के सत्र में 1,42,350 रुपये (Gold Rate Today) प्रति 10 ग्राम देखा गया।

वहीं, उच्चतम दाम 6 जुलाई को सुबह के सत्र में 1,45,583 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया।

चांदी की कीमतों में भी दिखी गिरावट

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 13,468 रुपये कम होकर 2,20,390 रुपये प्रति किलो (Silver This Week) हो गया है, जो कि पहले 2,33,858 रुपये प्रति किलो था।

इस हफ्ते चांदी में उच्चतम दाम 6 जुलाई को शाम के सत्र में 2,33,158 रुपये प्रति किलो देखा गया। वहीं, न्यूनतम दाम 10 जुलाई को शाम के सत्र में 2,20,390 रुपये प्रति किलो देखा गया। आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार सुबह और शाम के सत्र में सोने और चांदी की कीमतों को जारी किया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्या है सोने-चांदी की कीमत

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम 4,100 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 60 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी में गिरावट की वजह अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ना था।

अमेरिका की ओर से होर्मुज में कई वाणिज्यिक जहाजों पर हमले के बाद ईरान के कई शहरों को निशाना बनाया, इसके बाद ईरान में खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव फिर से बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें- PPF, सुकन्या समृद्धि योजना समेत स्मॉल सेविंग स्कीम पर अगली तिमाही के लिए ब्याज दरें घोषित, 1 जुलाई से नई दरें लागू