Gold Silver Price Today LIVE: कीमतों में जोरदार उछाल, सोना ₹3500 महंगा और चांदी ₹7700 उछली; क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के दाम?
Gold Silver Price Today LIVE: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के हारते (US Midterm Result 2026) ही गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। सोना 2% और चांदी 3.75% से ज्यादा महंगी हो गई। यह तेजी ग्लोबल मार्केट से लेकर घरेलू बाजार तक में देखी गई

ट्रंप के हारने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Gold Silver News Today: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की पार्टी (Donald Trump Election) को मिली करारी हार मिली। जिसके बाद वैश्विक और भारतीय कमोडिटी बाजार में सोने-चांदी के दाम (gold silver price today) आसमान छूने लगे। चुनाव परिणामों के तुरंत बाद पलक झपकते ही कीमती धातुओं में भारी तेजी दर्ज की गई है।
चुनाव नतीजों के अनुसार, विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में 51 सीटें और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में 218 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। इस बड़े राजनीतिक उलटफेर का सीधा असर बुलियन और कमोडिटी मार्केट पर देखने को मिला है।
ग्लोबल मार्केट में सोना 2.25% और चांदी 3.75% से ज्यादा उछली। भारतीय वायदा बाजार में सोना 2% से ज्यादा चढ़कर 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम (gold price today) के ऊपर चला गया।
चांदी में 3.30% की तेजी दर्ज हुई और कीमत 6300 चढ़कर 1.86 लाख के ऊपर (silver price today) पहुंच गई। आज दिन भर गोल्ड और सिल्वर का ट्रेंड कैसा रहेगा? जानिए पल-पल के अपडेट।
Gold Silver Rate: IBJA पर कितना महंगा हुआ 24 कैरेट सोना?
Gold Price Today: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के दोपहर 12 बजे जारी हुए रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 3486 रुपए महंगा हो गया और कीमत 1,41,062 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी में पिछले दिन के मुकाबले 7775 रुपए का उछाल आया और कीमत 1,84,200 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।
Gold Silver Price Today: MCX पर कीमतों में जोरदार उछाल
Gold Silver Price LIVE: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 2% तक उछला। खबर लिखे जाने तक इसमें 2672 रुपए की की तेजी आई और कीमत 1,42,124 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इस दौरान इसका हाई लेवल 1,42,540 रुपए और लो लेवल 1,39,177 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ।
चांदी में 3.25% की तूफानी तेजी आई। खबर लिखे जाने तक यह 5881 रुपए महंगी हो गई। कीमत 1,85,579 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसका हाई लेवल 1,86,600 रुपए और लो लेवल 1,77,600 रुपए रहा। पिछले दिन यह 1,79,698 रुपए पर क्लोज हुई थी।
Gold Silver Price Today: ग्लोबल बाजार में कितना महंगा हुआ सोना-चांदी?
कॉमेक्स पर सोना 2.44% उछला। करीब 1 घंटे में 100 डॉलर महंगा होकर 4036 डॉलर प्रति औंस के ऊपर पहुंच गया। वहीं चांदी में 4.05% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। कीमत 2 डॉलर महंगी होकर 51.77 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई।
