Gold Silver Price Today LIVE: करवाचौथ पर कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी? दिल्ली से पटना तक, क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के दाम
Gold Silver Price Today LIVE: अमेरिकी फेड रिजर्व के फैसले के बाद सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी में ₹1700 की गिरावट आई, जबकि सोना भी सस्ता हुआ। आपके शहर में क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के दाम?

Gold Silver Price Today LIVE: मार्केट खुलते ही चांदी टूटी, सोना भी सस्ता; क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के दाम?
Gold Silver Price Today LIVE: अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेड रिजर्व बैंक के फैसले के बाद सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। ग्लोबल मार्केट में सोना 4050 डॉलर और चांदी 43 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1.43 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1700 रुपए टूटकर 1.92 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के (gold silver price today) आसपास हो गई।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि आज दिन भर गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फेड रिजर्व के बाद अमेरिकी जीडीपी, पीसीई और बेरोजगारी भत्ते के आंकड़े सोने-चांदी की कीमतों पर असर डाल सकते हैं।
इसके अलावा, यूरोपियन सेंट्रल बैंक और बैंक ऑफ जापान भी ब्याज दरों (ECB and BOJ intrest rate) पर बड़ा फैसला ले सकते हैं। जो भारत समेत दुनिया भर के मार्केट असर डाल सकते हैं। जागरण बिजनेस के लाइव ब्लॉग में जानें पल-पल के अपडेट।
करवाचौथ पर दिल्ली से पटना तक क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट सोने के दाम?
| शहर | सोना/10 ग्राम (24K) | सोना/10 ग्राम (22K) | सोना/10 ग्राम (18K) | चांदी प्रति किलो |
| नई दिल्ली | ₹143,570 | ₹131,606 | ₹107,678 | ₹193,090 |
| मुंबई | ₹143,820 | ₹131,835 | ₹107,865 | ₹193,430 |
| पटना | ₹143,740 | ₹131,762 | ₹107,805 | ₹193,320 |
| जयपुर | ₹143,800 | ₹131,817 | ₹107,850 | ₹193,400 |
| कानपुर | ₹143,860 | ₹131,872 | ₹107,895 | ₹193,480 |
| लखनऊ | ₹143,860 | ₹131,872 | ₹107,895 | ₹193,480 |
| भोपाल | ₹143,970 | ₹131,973 | ₹107,978 | ₹193,630 |
| इंदौर | ₹143,870 | ₹131,881 | ₹107,903 | ₹193,510 |
| चंडीगढ़ | ₹143,720 | ₹131,743 | ₹107,790 | ₹193,310 |
| रायपुर | ₹143,660 | ₹131,688 | ₹107,745 | ₹193,230 |
Gold Silver Price Today: IBJA पर कितना सस्ता हुआ 24, 22 और 18 कैरेट सोना?

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के दोपहर 12 बजे जारी ताजा रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 563 रुपए सस्ता हो गया और कीमत 1,42,144 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले दिन इसकी कीमत 1,42,707 रुपए थी। इसी तरह, 22 कैरेट सोने की कीमत 516 रुपए सस्ती होकर 1,30,204 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि 18 कैरेट सोना 422 रुपए सस्ता हो गया और कीमत 1,06,608 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
गोल्ड खरीदने से आखिर क्यों बच रहे हैं बड़े ज्वैलर्स?
पिछले हफ्ते सोने का भाव जुलाई के बाद पहली बार 4,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गया। इस साल फरवरी के आखिर में अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से इसके भाव में लगभग 24% की भारी गिरावट दर्ज की गई है, जबकि जनवरी में कीमतें 5,400 डॉलर के पार रिकॉर्ड स्तर पर थीं। समित गुहा का कहना है कि बड़ी कंपनियां आमतौर पर कीमतों में तेजी आने पर स्टॉक सुरक्षित करने के लिए खरीदारी बढ़ाती हैं। वहीं, जब उन्हें आगे और गिरावट की उम्मीद होती है, तो वे नया माल खरीदने के बजाय अपने पास मौजूद पुराने स्टॉक को खाली करने पर ज्यादा जोर देती हैं।
Gold Price Drop: 24% सस्ता होने के बाद भी सोना क्यों नहीं खरीद रहे ज्वैलर्स?
फेस्टिव सीजन से पहले सोने की कीमतों में 24% की भारी गिरावट के बावजूद देश के बड़े ज्वैलर्स सोना खरीदने से कतरा रहे हैं। देश की सबसे बड़ी प्रीशियस मेटल रिफाइनर कंपनी एमएमटीसी-पाम (MMTC-PAMP) के मुताबिक, मांग के इस सबसे व्यस्त सीजन में भी बाजार में वैसी रौनक गायब है जिसकी उम्मीद की जा रही थी। सरकारी कंपनी MMTC लिमिटेड और स्विस रिफाइनरी PAMP SA के संयुक्त उद्यम, MMTC-PAMP इंडिया के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर समित गुहा ने बताया कि देश की बड़ी ज्वैलरी चेन अभी तक पूरी तरह से बाजार में नहीं लौटी हैं। हालांकि छोटे और मध्यम आकार के ज्वैलर्स की तरफ से कुछ छिटपुट ऑर्डर जरूर मिल रहे हैं, लेकिन सोने के कुल कारोबार में बड़ा हिस्सा रखने वाली बड़ी कंपनियां अभी भी 'इंतजार करो और देखो' की नीति अपना रही हैं।
Gold Silver Price Target: साल 2027 की शुरुआत में सुधार की उम्मीद
सुकडन फाइनेंशियल (Sucden Financial) की ताजा तिमाही रिपोर्ट के अनुसार, शॉर्ट टर्म गिरावट के बाद साल 2027 की शुरुआत में कीमती धातुओं में फिर से तेजी लौट सकती है। जैसे ही फेडरल रिजर्व का कसाव चक्र पूरा होगा, जनवरी के मध्य तक सोना रिकवर होकर 4,200 से 4,300 डॉलर प्रति औंस और चांदी 57 से 60 डॉलर प्रति औंस के दायरे में वापस पहुंच सकती है।
Gold Silver Price Target: सोने और चांदी की कीमतों में आ सकती है और गिरावट, क्या कहती है नई रिपोर्ट?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। सुकडन फाइनेंशियल (Sucden Financial) की ताजा तिमाही रिपोर्ट के अनुसार, भले ही इस समय सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस के अहम सपोर्ट स्तर से ऊपर बना हुआ है, लेकिन साल के अंत तक इसमें गिरावट देखने को मिल सकती है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त नीतियों के कारण साल के आखिर तक सोना गिरकर 3,900 डॉलर प्रति औंस के आसपास आ सकता है। वहीं, चांदी पर दबाव और ज्यादा रहने की उम्मीद है। औद्योगिक मांग में कमी और ऊंचे ब्याज दरों के चलते चांदी की कीमतें गिरकर 50 से 53 डॉलर प्रति औंस (करीब 1.53 लाख रुपए प्रति किलोग्राम) तक लुढ़क सकती हैं। हालांकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा, लेकिन बाजार में दिसंबर के दौरान ब्याज दरें बढ़ने की संभावना करीब 80% तक जताई जा रही है।
Crude Oil Price: कमजोर वैश्विक रुख से कच्चे तेल के वायदा भाव में गिरावट
वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के बीच वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चे तेल की कीमत 156 रुपए यानी 1.59 प्रतिशत के नुकसान के साथ 9,642 रुपये प्रति बैरल पर आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में नवंबर में आपूर्ति वाले कच्चे तेल के अनुबंध का भाव 156 रुपये टूटकर 9,642 रुपये प्रति बैरल पर आ गया। इसमें कुल 3,906 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि निवेशकों के मुनाफावसूली के लिए अपने सौदों को काटने से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक बाजार में न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) कच्चा तेल 1.43% गिरकर 101.31 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं, ब्रेंट क्रूड का भाव 1.15 प्रतिशत टूटकर 113.99 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
Silver Price Today: आपके शहर में कहां पहुंचे चांदी के दाम?
| शहर | चांदी प्रति किलो |
| नई दिल्ली | ₹193,090 |
| मुंबई | ₹193,430 |
| पटना | ₹193,320 |
| जयपुर | ₹193,400 |
| कानपुर | ₹193,480 |
| लखनऊ | ₹193,480 |
| भोपाल | ₹193,630 |
| इंदौर | ₹193,510 |
| चंडीगढ़ | ₹193,310 |
| रायपुर | ₹193,230 |
Gold Price Today: आपके शहर में क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के दाम?
| शहर | सोना/10 ग्राम (24K) | सोना/10 ग्राम (22K) | सोना/10 ग्राम (18K) |
| नई दिल्ली | ₹143,570 | ₹131,606 | ₹107,678 |
| मुंबई | ₹143,820 | ₹131,835 | ₹107,865 |
| पटना | ₹143,740 | ₹131,762 | ₹107,805 |
| जयपुर | ₹143,800 | ₹131,817 | ₹107,850 |
| कानपुर | ₹143,860 | ₹131,872 | ₹107,895 |
| लखनऊ | ₹143,860 | ₹131,872 | ₹107,895 |
| भोपाल | ₹143,970 | ₹131,973 | ₹107,978 |
| इंदौर | ₹143,870 | ₹131,881 | ₹107,903 |
| चंडीगढ़ | ₹143,720 | ₹131,743 | ₹107,790 |
| रायपुर | ₹143,660 | ₹131,688 | ₹107,745 |
Silver Price Today: MCX पर क्या हैं चांदी के ताजा रेट?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 11:05 बजे तक चांदी 617 रुपए गिरकर 1,93,708 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी। इस दौरान चांदी का हाई लेवल 1,93,912 रुपए और लो लेवल 1,92,576 रुपए रहा। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 1,94,325 रुपए पर क्लोज हुई थी।
Gold Price Today: MCX पर क्या हैं गोल्ड के ताजा रेट?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 11:05 बजे तक सोना 85 रुपए महंगा होकर 1,43,790 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। इस दौरान इसका हाई लेवल 1,43,920 रुपए और लो लेवल 1,43,500 रुपए रहा। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 1,43,705 रुपए प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था।
