Gold Silver Price Today LIVE: फेड मीटिंग के बीच गोल्ड-सिल्वर में जोरदार उछाल, सोना ₹1.53 लाख के पार; चांदी ₹3800 महंगी
Gold Silver Price Today LIVE: बुधवार, 16 सितंबर को बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। सोना 1200 रुपए और चांदी में 3800 रुपए से ज्यादा महंगी हो गई। जागरण बिजनेस के लाइव ब्लॉग में पढ़ें पल-पल के अपडेट

मार्केट खुलते ही कीमतों में तूफानी तेजी
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेड रिजर्व की मीटिंग से पहले सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने (gold silver price today) को मिला। ग्लोबल बाजार में बुधवार, 16 सितंबर को गोल्ड में करीब 1% की तेजी देखने को मिली। जबकि चांदी में करीब 2% की ताबड़तोड़ तेजी आई।
वहीं घरेलू वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना बाजार खुलते ही 1289 रुपए महंगा होकर 1,53,419 रुपए के दिन भर के हाई लेवल पर चला गया। वहीं दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 3870 रुपए महंगी होकर 2,35,988 रुपए के दिन भर के हाई लेवल पर पहुंच गई।
फेड मीटिंग से पहले सोने और चांदी की कीमतों में यह तेजी क्यों आई? जागरण बिजनेस के लाइव ब्लॉग में जानिए पल-पल के अपडेट।
Gold Silver Target Price: एक्सपर्ट ने दिया गोल्ड-सिल्वर का टारगेट प्राइस
कोटक सिक्योरिटीज के कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी का कहना है कि भले ही आज सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। लेकिन फेड मीटिंग के बीच सोने की कीमतें $4,200 से $4,300 के दायरे में निचले स्तर पर स्थिर हो जानी चाहिए और अंततः $4,500 की ओर बढ़नी चाहिए। रेजिस्टेंस $4,400 के पास है, जबकि सपोर्ट $4,270 और फिर $4,230 पर है। चांदी की स्थिति भी उतनी ही सकारात्मक दिख रही है और ऊपर जाने से पहले यह $62 और $63 के बीच एक आधार बना सकती है, जिसका लक्ष्य $66 और संभवतः $67 होगा। अनिंद्य बनर्जी ने बताया कि अगर सोना $4,200 से नीचे या चांदी $62 से नीचे बंद होती है, तो तेजी का नजरिया बेअसर हो जाएगा। इसके विपरीत, यदि फेड दरें न बढ़ाकर बाजार को चौंका देता है, तो दोनों धातुओं में भारी तेजी आ सकती है। फैसले के बजाय अनुमानों और प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कहीं अधिक बारीकी से नजर रखें।
Fed Meeting Today Updates: फेड मीटिंग पर क्या बोले एक्सपर्ट?
कोटक सिक्योरिटीज के कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी ने कहा कि, अगर फेड दरें बढ़ाता भी है, तो यहां से गिरावट सीमित रहनी चाहिए। बशर्ते- फेड चेयरमैन का बयान हॉकिश न हो और आगे कई बार दरें बढ़ाने का संकेत न दे। हालांकि, ऐसा होने की संभावना कम लगती है। अमेरिका में कोर महंगाई दर कम हो रही है। अगस्त में यह गिरकर 2.4% हो गई थी और अभी हेडलाइन महंगाई दर को बढ़ाने वाला मुख्य कारक ऊर्जा है, जो अर्थव्यवस्था के ओवरहीटिंग के बजाय सप्लाई शॉक (आपूर्ति में अचानक कमी) का नतीजा है। ब्याज दरें बढ़ाने से तेल का एक भी अतिरिक्त बैरल पैदा नहीं हो सकता। इसलिए उम्मीद नहीं है कि फेड का रुख आक्रामक रूप से सख्त होगा।
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल पर क्या बोले एक्सपर्ट?
Gold Silver Price Today Live: कोटक सिक्योरिटीज के कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी का कहना है कि, आज की खास बात यह है कि सोने और चांदी ने तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपनी स्थिति बनाए रखी है। अमेरिका का 10-वर्षीय यील्ड इंट्राडे में 5.04% तक पहुंच गया, जो 2007 के बाद से सबसे अधिक है। डॉलर लगातार पांचवें सत्र में मजबूत हुआ है और बाजार ने आज रात फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की लगभग पूरी संभावना (करीब 90%) मान ली है। कागजों पर तो दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट आनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सोना $4,276 के आसपास और चांदी $63 के करीब बनी हुई है। दो दशकों में ब्याज दरों के लिहाज से सबसे कठिन माहौल होने के बावजूद यह मजबूती अपने आप में एक संकेत है।
Silver Price Today Live: MCX पर कितनी महंगी हुई चांदी?
Silver Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 1.36 फीसदी उछली। कीमत 3006 रुपए उछलकर 2,35,125 रुपए प्रति किलोग्राम के लेवल पर पहुंच गई। इस दौरान इसका हाई लेवल 2,35,988 रुपए और लो लेवल 2,34,540 रुपए प्रति किलोग्राम रहा।
Gold Price Today LIVE: MCX पर कितना महंगा हुआ सोना?
Gold Price Today Live: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 902 रुपए महंगा हुआ। कीमत 0.60% उछलकर 1,51,711 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करती दिखी। इस दौरान इसका हाई लेवल 1,52,100 रुपए और लो लेवल 1,51,450 रुपए रहा। जबकि दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 870 रुपए तेजकर 1,53,000 रुपए पर कारोबार करता दिखा। 1,53,419 रुपए इसका हाई लेवल और लो लेवल 1,52,797 रुपए रहा।
Gold Silver Price Today LIVE: Comex पर कहां पहुंचे सोने-चांदी के ताजा रेट?
Gold Silver Price Today Comex: ग्लोबल बाजार कोमेक्स पर सोना 0.82% यानी 35.40 डॉलर बढ़कर 4,368 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी में 1.94% की तूफानी तेजी देखने को मिली। चांदी 1.23 डॉलर तेज होकर 65 डॉलर के ऊपर कारोबार करती दिखी।
