Gold Silver Price Today LIVE: सोना ₹1750 और चांदी ₹3500 टूटी, कहां पहुंचे 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के दाम?
Gold Silver Price Today 25 November 2026: आज गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। MCX पर सोना 1750 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 3500 रुपए प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती हो गई। आपके शहर में 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के दाम क्या हैं? जानें पल-पल के अपडेट।

जानें गोल्ड-सिल्वर से जुड़े पल-पल के अपडेट।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Gold Silver Price Today LIVE: अमेरिका में महंगाई के आंकड़े जारी होने से पहले आज बुधवार, 25 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने मिल रही है। ग्लोबल मार्केट में सोना 10 डॉलर टूटकर 3,550 डॉलर प्रति औंस और चांदी 40 डॉलर प्रति औंस (Gold Silver Price Today ) के स्तर पर कारोबार कर रही है।
भारतीय वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी दोनों धातुओं में भारी कमजोरी दिख रही है। यहां सोना 1,750 रुपए से ज्यादा सस्ता होकर 1,20,575 रुपए प्रति 10 ग्राम (Gold Price Today) के दिन के निचले स्तर (लो लेवल) पर आ गया। वहीं, चांदी की कीमत 3,500 रुपए प्रति किलो से ज्यादा गिरकर 1,41,856 रुपए प्रति किलो (Silver Price Today) के दिन के लो लेवल पर पहुंच गई।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि आज सोने-चांदी में और बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। दरअसल, भारतीय समयानुसार आज शाम 7 बजे अमेरिका का ब्यूरो ऑफ इकनॉमिक एनालिसिस (BEA) अक्टूबर महीने की PCE (पर्सनल कंजम्प्शन एक्सपेंडिचर) महंगाई रिपोर्ट जारी करेगा। इससे अमेरिका में कीमतों के असली दबाव का पता चलेगा। अगर महंगाई बढ़ती है, तो अमेरिकी फेड सख्त रुख अपना सकता है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव और बढ़ जाएगा।
आज दिन भर गोल्ड और सिल्वर की चाल कैसी रहेगी? लाइव ब्लॉग में जाने ताजा अपडेट।
Silver Price Today: आपके शहर में कितनी है चांदी की कीमत?
| शहर | चांदी प्रति किलो |
| नई दिल्ली | ₹143,110 |
| मुंबई | ₹143,360 |
| पटना | ₹143,280 |
| जयपुर | ₹143,340 |
| कानपुर | ₹143,390 |
| लखनऊ | ₹143,390 |
| भोपाल | ₹143,510 |
| इंदौर | ₹143,630 |
| चंडीगढ़ | ₹143,360 |
| रायपुर | ₹143,250 |
Gold Price Today: आपके शहर में कहां पहुंचे 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के दाम?
| शहर | सोना/10 ग्राम (24K) | सोना/10 ग्राम (22K) | सोना/10 ग्राम (18K) |
| नई दिल्ली | ₹120,840 | ₹110,770 | ₹90,630 |
| मुंबई | ₹121,050 | ₹110,963 | ₹90,788 |
| पटना | ₹120,980 | ₹110,898 | ₹90,735 |
| जयपुर | ₹121,030 | ₹110,944 | ₹90,773 |
| कानपुर | ₹121,080 | ₹110,990 | ₹90,810 |
| लखनऊ | ₹121,080 | ₹110,990 | ₹90,810 |
| भोपाल | ₹121,180 | ₹111,082 | ₹90,885 |
| इंदौर | ₹90,885 | ₹111,036 | ₹90,848 |
| चंडीगढ़ | ₹121,050 | ₹110,963 | ₹90,788 |
| रायपुर | ₹121,040 | ₹110,953 | ₹90,780 |
Gold Silver Price Today: अमेरिकी GDP और PCE के आंकड़ों पर नजर
चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking) की कमोडिटी टेक्निकल एनालिस्ट कावेरी मोरे के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों पर मंदी का दबाव लगातार बना हुआ है। मंगलवार के इंट्राडे सत्र में सोने में करीब 3% की तेज गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को कॉमेक्स (COMEX) पर सोना 3,549 डॉलर प्रति औंस और भारतीय वायदा बाजार (MCX) पर 1,21,800 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है।
डॉलर इंडेक्स 103.8 के स्तर पर मजबूत बना हुआ है। निवेशकों की नजर अमेरिका के प्रमुख आर्थिक आंकड़ों- PCE महंगाई, जीडीपी (GDP) और जॉबलेस क्लेम्स पर टिकी है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख और ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी की आशंका से कीमती धातुओं पर दबाव है। इसके अलावा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोके गए टैरिफ के विकल्प तलाशने की ट्रंप प्रशासन की कोशिशों ने व्यापारिक अनिश्चितता और आर्थिक चिंता को और बढ़ा दिया है।
चांदी में भी कमजोरी जारी है। कॉमेक्स पर यह 41 डॉलर से नीचे ट्रेड कर रही है और नीचे की तरफ 38 डॉलर का स्तर देख सकती है, जबकि MCX पर चांदी 1,41,560 रुपए के करीब है। इस बीच, CME ने गोल्ड फ्यूचर्स पर मार्जिन 5% से बढ़ाकर 6% और सिल्वर फ्यूचर्स पर 8% से बढ़ाकर 9% कर दिया है। इससे ट्रेडिंग की लागत बढ़ेगी और बाजार में पोजीशन में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Gold Silver Price Today LIVE: निवेशकों को संभलकर चलने की सलाह
पिछले हफ्ते की तेज गिरावट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में अब रिकवरी की कोशिश दिख रही है। जियोटस डॉट कॉम के सीईओ विक्रम सुब्बुराज के मुताबिक, निचले स्तरों पर खरीदारी लौटने और डॉलर की तेजी थमने से कीमती धातुओं को सहारा मिला है। सुब्बुराज का मानना है कि दिसंबर में अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में 0.25% बढ़ोतरी की आशंका सोने की बढ़त रोक सकती है। अब बाजार की नजर 25 नवंबर यानी आज आने वाली अमेरिकी PCE महंगाई रिपोर्ट पर है- आंकड़े नरम रहे तो बुलियन को सहारा मिलेगा, वरना बिकवाली लौट सकती है। चांदी की मजबूत रिकवरी अच्छी है, पर इंडस्ट्रियल डिमांड के कारण इस पर ग्लोबल ग्रोथ का असर ज्यादा रहेगा। ऐसे में इसे स्थायी तेजी न मानें और किस्तों में संभलकर निवेश करें।
