सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold-Silver Price Today: चांदी हुई धड़ाम, सोने की चमक भी पड़ी फीकी! जानिए 18 जून को आपके शहर में क्या हैं ताजा रेट

Published: Thu, 18 Jun 2026 09:43 AM (GMT+05:30)

Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में 18 जून को सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख रहा, जहां ...और पढ़ें

सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट

सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट

HighLights

  1. 18 जून को सोने-चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख।

  2. अंतरराष्ट्रीय कारकों से चांदी में तेज गिरावट।

  3. MCX पर सोना ₹1.52 लाख पहुंचा।

नई दिल्ली: भारतीय सर्राफा बाजार (Bullion Market) में आज यानी 18 जून को सोने और चांदी ( Gold-Silver Price) की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच घरेलू बाजार में सोने की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं, जबकि चांदी में मामूली दबाव देखा जा रहा है।

क्या है सोने-चांदी का भाव

मौजूदा ट्रेंड की बात करें तो सोना (Gold) अभी भी ऊंचे स्तर के आसपास बना हुआ है। सर्राफा बाजार के साथ-साथ फ्यूचर्स मार्केट यानी Multi Commodity Exchange of India (MCX) में भी 18 जून को सोना और चांदी दबाव में नजर आए। जहां एक तरफ ज्वेलरी रेट्स शहरों में अलग-अलग स्तर पर बने हुए हैं, वहीं MCX पर दोनों की चाल कमजोर रही है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। ताजा ट्रेंड के मुताबिक, MCX पर सोना पिछले सत्र के मुकाबले हल्की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा और करीब ₹1.52 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना रहा।

चांदी की कीमत में क्या है हलचल?

आज घरेलू बाजार में चांदी (Silver) के भाव में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदा भाव में करीब 0.44% की नरमी देखी गई है। हाजिर बाजार (Retail Market) की बात करें तो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी करीब ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है।

देखिए आपके शहर में क्या है भाव?

 

शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
नई दिल्ली ₹152,340 ₹139,645 ₹114,255 ₹247,170
मुंबई ₹152,600 ₹139,883 ₹114,450 ₹247,600
पटना 152,520 ₹139,810 ₹114,390 ₹247,470
जयपुर ₹152,580 ₹139,865 ₹114,435 ₹247,570
कानपुर ₹152,640 ₹139,920 ₹114,480 ₹247,660
लखनऊ ₹152,640 ₹139,920 ₹114,480 ₹247,660

 

अगर हाल के दिनों का डेटा देखें तो तस्वीर और साफ होती है—

* 16 जून को MCX सोना ₹1.53 लाख के आसपास मजबूती से टिका था
* वहीं चांदी में उसी दिन करीब ₹1,050 की गिरावट दर्ज हुई थी

यानी साफ है कि सोने में हल्की नरमी है, जबकि चांदी में ज्यादा दबाव देखने को मिल रहा है।

रेट में गिरावट की वजह

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस उतार-चढ़ाव की सबसे बड़ी वजह इंटरनेशनल संकेत हैं जैसे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पॉलिसी, डॉलर की चाल और ग्लोबल टेंशन में कमी। जब वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता कम होती है, तो सोने की डिमांड थोड़ी घट जाती है, जिससे कीमतों पर दबाव आता है।