सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold-Silver Price Crash: फिर गिरे सोने-चांदी के दाम, 24K गोल्ड ₹1.49 लाख के करीब फिसला, जानिए चांदी का क्या है रेट?

Published: Fri, 19 Jun 2026 09:48 AM (IST)

Gold-Silver Price Today: 19 जून 2026 को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 19 जून 2026 को सोना और चांदी के दाम गिरे।

  2. 24 कैरेट सोना ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब।

  3. डॉलर की मजबूती और वैश्विक तनाव में कमी गिरावट का कारण।

नई दिल्ली: शुक्रवार, 19 जून 2026 को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी (Gold-Silver Price) के दाम में गिरावट दर्ज की गई है।अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) और घरेलू बाजार (MCX) के दबाव के चलते दोनों कीमती धातुओं की कीमतें नीचे आई हैं। जिससे ज्यादातर शहरों में कीमतों में गिरावट दर्ज किया गया।

क्या है सोने-चांदी (Gold-Silver Rates) का दाम?

ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोना करीब ₹1,49,000–₹1,50,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना करीब ₹1,37,000 के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट सोना भी गिरावट के साथ लगभग ₹1.12- ₹1.14 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है। सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी के दाम में भी नरमी आई है। चांदी करीब ₹2.39 लाख से ₹2.42 लाख प्रति किलो के आसपास ट्रेड कर रही है।


क्या है आपके शहर का रेट?

आंकड़ों की मानें तो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना करीब ₹1.49 लाख से ₹1.52 लाख प्रति 10 ग्राम के दायरे में बना हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1.35 लाख से ₹1.39 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमतें भी ₹1.12 लाख ₹1.14 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब बनी हुई हैं, जो ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए एक सस्ता विकल्प माना जाता है।

शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
नई दिल्ली ₹146,250 ₹134,063 ₹109,688 ₹230,210
मुंबई ₹146,500 ₹134,292 ₹109,875 ₹230,610
पटना 146,430 ₹134,228 ₹109,823 ₹230,480
जयपुर ₹146,480 ₹134,273 ₹109,860 ₹230,570
कानपुर ₹146,420 ₹134,218 ₹109,815 ₹230,570
लखनऊ ₹146,420 ₹134,218 ₹109,815 ₹230,570

क्यों गिरे सोना-चांदी के दाम?

बाजार में आई इस गिरावट के पीछे कई बड़े कारण हैं:

* अमेरिकी डॉलर की मजबूती – डॉलर मजबूत होने से सोना महंगा लगता है और मांग घटती है
* फेडरल रिजर्व का सख्त रुख – ब्याज दर बढ़ने की संभावना से गोल्ड पर दबाव
* ग्लोबल तनाव में कमी – ईरान-अमेरिका जैसे मुद्दों में नरमी से सेफ हेवन डिमांड घटी

यह भी पढ़ें: घर की छत पर है इतनी जगह? तो सरकार मुफ्त देगी बिजली, जानें 1kW से 5kW सोलर पैनल की पूरी डिटेल!