Gold Silver Price Crash Live: सोने-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट, क्या और गिरेंगे दाम?
Gold Silver Price Today LIVE: सोने और चांदी की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली। MCX पर सोना और चांदी हजारों रुपये टूटे, जबकि घरेलू बाजार में भी भाव दबाव में हैं। जानिए आज के Gold Silver Price, MCX Gold-Silver Rate और आगे कीमतों में और गिरावट की संभावना।

सोने-चांदी धड़ाम
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: सोने-चांदी काफी समय से लगातार गिरावट का दौर जारी है। आज 20 नवंबर को सोना-चांदी भयंकर क्रैश हुए। जहां घरेलू बाजार में सोने के दाम (Gold rate today) में 5000 रुपये से ज्यादा गिरे हैं वहीं चांदी (silver rate today) में 9000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है।
इंटरनेशनल मार्केट में गिरे दाम
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज यानी शुक्रवार को सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई है। Comex पर सोने में 4.54% तक की गिरावट आई (Gold Price on Comex) और यह 3518.00 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 7.08% तक टूट गए और ऐसे में कीमत 41.220 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार में धड़ाम हुईं कीमतें
सोने-चांदी की कीमतें लगातार गिरावट के दौर से गुजर रही हैं। सोना 1 साल के निचले स्तर पर पहुंच चुका है। आज फिर घरेलू बाजार में गिरावट देखने को मिली है। आज सोना सस्ता होकर करीब (gold price) ₹1.21 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी गिरावट के साथ (Silver) ₹1.47 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
Gold Silver Price Crash: सोने में आठ महीनों की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट
gold silver price crash live: सोने की कीमतों पर भारी दबाव देखा गया। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और दिसंबर में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें फिर से बढ़ाए जाने की उम्मीदों के बीच, सोने में आठ महीनों की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान सोना सितंबर 2025 के बाद के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया और अंततः 3.43% गिरकर 3,559.68 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
Gold Silver Price Crash: अमेरिकी डॉलर की मजबूती से सोने की मुश्किलें बढ़ीं
gold silver price crash live: अमेरिकी डॉलर की लगातार मजबूती सोने की कीमतों के लिए एक और चुनौती बन गई है, क्योंकि डॉलर 19 महीने के अपने उच्चतम स्तर के करीब बना हुआ है। डॉलर में हालिया तेजी के कारण सोना (जिसकी कीमत अमेरिकी मुद्रा में तय होती है) उन खरीदारों के लिए और महंगा हो गया है, जिनके पास अन्य मुद्राएं हैं। इससे इस कीमती धातु पर दबाव और बढ़ गया है, जो पहले से ही अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों के बीच बिकवाली का सामना कर रही थी।
Gold Silver Price Crash: चांदी में ज्यादा कमजोरी?
gold silver price crash live: चांदी में यह उतार-चढ़ाव ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी डॉलर मजबूत बना हुआ है और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में एक और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। ब्याज दरें बढ़ने से कीमती धातुओं जैसी ऐसी संपत्तियों को अपने पास रखने की 'अपॉर्चुनिटी कॉस्ट' बढ़ जाती है, जिनसे कोई नियमित आय नहीं मिलती। चांदी में भी नुकसान दर्ज होने से यह साफ है कि कमजोरी सिर्फ सोने तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य प्रमुख धातुओं में भी साप्ताहिक गिरावट देखने को मिल रही है।
Gold Silver Price Crash: कितने गिरे दाम?
Gold silver price crash live: सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी कमजोरी आई है, और स्पॉट चांदी 2% गिरकर 41.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। कीमती धातुओं में आई व्यापक कमजोरी के चलते, चांदी में भी साप्ताहिक नुकसान दर्ज होने के आसार हैं। वहीं, सोने में लगभग 8.9% की बड़ी साप्ताहिक गिरावट देखी गई, जो पिछले आठ महीनों में सबसे तेज गिरावट है।
Gold Silver price crash: घरेलू बाजार में क्या हैं कीमतें?
आज बाजार खुलते ही सोने-चांदी कीमतों में गिरावट देखी गई। बात करें गोल्ड रेट्स की तो 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹ 123,120 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹112,653 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹92,340 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग ₹ 148,730 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
Gold Silver Price crash: सोना-चांदी भयंकर टूटे, क्यों आई गिरावट?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोना 5881रुपये तक गिर गया और कीमत ₹1,21,500 (mcx gold silver price crash) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 9723 रुपए तक की गिरावट देखी गई और कीमत ₹1,47,749 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
