Gold Price Today: शादी सीजन आते ही आसमान छूने लगी सोने की कीमत, चांदी में तेजी, पटना से लेकर इंदौर तक कितना हुआ दाम?
11 नवंबर, मंगलवार को सोने और चांदी में एक बार फिर जबरदस्त उछाल आई है। कल भी सोने और चांदी में तूफानी तेजी देखने को मिली थी। आइए जानते हैं कि पटना से ल ...और पढ़ें
-1762835533235.webp)
नई दिल्ली। 11 नवंबर, मंगलवार को सोने (Gold Price Today) और चांदी (Silver Price Today) में एक बार फिर जबरदस्त उछाल देखने को मिली है। कल भी सोने और चांदी में तूफानी तेजी देखने को मिली थी। आइए जानते हैं कि पटना से लेकर इंदौर तक सोने का भाव (Gold Rate) क्या चल रहा है।
सुबह 9.54 बजे एमसीएक्स में सोने में 1100 रुपये प्रति 10 ग्राम से भी ज्यादा तेजी देखी गई है। वहीं चांदी में इस वक्त 1600 प्रति किलो से ज्यादा उछाल है। सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में सोने का दाम क्या चल रहा है।
Gold Price Today: क्या है सोने का भाव?
सुबह 9.57 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 125,092 रुपये चल रही है। इसमें 1122 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। सोने ने अब तक 124,595 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 123,970 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?
सुबह 9.59 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी की कीमत 155,474 रुपये चल रही है।इसमें 1783 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है। चांदी ने अब तक 154,600 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 156,079 प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
यह भी पढ़ें- Silver Price Hike: चांदी में क्यों आई अचानक तूफानी तेजी, एक्सपर्ट ने क्या बताई वजह; आपको क्या करना चाहिए?
देश के अलग-अलग शहर में कितनी है कीमत?
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹125,330 | ₹155,640 |
| जयपुर | ₹125,320 | ₹155,740 |
| कानपुर | ₹125,370 | ₹155,810 |
| लखनऊ | ₹125,370 | ₹155,810 |
| भोपाल | ₹125,470 | ₹155,930 |
| इंदौर | ₹125,470 | ₹155,930 |
| चंडीगढ़ | ₹125,340 | ₹155,770 |
| रायपुर | ₹125,290 | ₹155,700 |

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।