सर्च करे
Home

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Today: चौथे दिन भी सोने में तेजी जारी, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, आपके शहर में क्या है आज कीमत?

    Updated: Thu, 13 Nov 2025 10:52 AM (IST)

    13 नवंबर, गुरुवार को भी सोने में तेजी (Gold Price Today) देखी जा रही है। वहीं चांदी (Silver Price Today) में जोरदार उछाल है। कमोडिटी मार्केट खुलते ही ...और पढ़ें

    Hero Image

    नई दिल्ली। 13 नवंबर, गुरुवार को भी सोने में तेजी (Gold Price) देखी जा रही है। वहीं चांदी में जोरदार उछाल है। कमोडिटी मार्केट खुलते ही चांदी (Silver Price में तूफानी तेजी आई। एमसीएक्स में सुबह 10.36 बजे सोने में 523 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। वहीं चांदी में 2683 रुपये प्रति किलो की तेजी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइए जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी का भाव कितना चल रहा है। 

    Gold Price Today: कितनी है सोने की कीमत?

    सुबह 10.38 बजे एमसीएक्स में सोने का दाम 126,970 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। इसमें 505 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सुबह 10.40 बजे तक सोने ने 126,337 रुपये का लो रिकॉर्ड और 127,271 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

    पढ़ें आज का दाम:- Gold Price Today: सोने में हल्की गिरावट, चांदी भी लुढ़की; कितनी हुई आपके शहर में कीमत?

    Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?

    सुबह 10.40 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी की कीमत 164,715 रुपये दर्ज की गई है। इसमें 2624 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है। सुबह 10.40 बजे तक चांदी ने 163,000 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 165,818 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

    आपके शहर में कितनी है कीमत?

    शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
    पटना ₹127,350 ₹165,610
    जयपुर ₹127,400 ₹165,680
    कानपुर ₹127,450 ₹165,740
    लखनऊ ₹127,450 ₹165,740
    भोपाल ₹127,550 ₹165,880
    इंदौर ₹127,520 ₹165,760
    चंडीगढ़ ₹127,380 ₹165,590
    रायपुर ₹127,330 ₹165,520

     

    रायपुर में सोने का दाम सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 127,330 रुपये है। यहां चांदी की कीमत भी 165,520 प्रति किलो है। आज 13 नवंबर, गुरुवार को भोपाल में सोने की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोना 127,550 रुपये में मिल रहा है।

    इसके साथ ही यहां चांदी का दाम भी सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी 165,880 रुपये है। 

    बिजनेस से जुड़ी हर जरूरी खबर, मार्केट अपडेट और पर्सनल फाइनेंस टिप्स के लिए फॉलो करें