Gold Price Today: सोने में तूफानी तेजी के बाद आई गिरावट की आंधी! सुबह बदल गए दाम, चेक करें अपने शहर का ताजा भाव
Gold Price Today: शुक्रवार को MCX पर सोने की कीमतों में पहले उछाल और फिर गिरावट दर्ज की गई, जबकि ...और पढ़ें
-1783138018802_m.webp)
MCX पर सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज।
HighLights
MCX पर सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज।
IBJA पर 24 कैरेट सोने का भाव बढ़ा।
भारत के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव।
नई दिल्ली। Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से तेजी का तूफान जारी है। शुक्रवार को MCX में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी। लेकिन रात को 11:30 PM पर ट्रेडिंग बंद होते-होते इसमें गिरावट देखी गई। इस गिरावट के बाद सोने के दाम में बदलाव देखने को मिला है।
आज शनिवार 4 जुलाई के दिन MCX में ट्रेडिंग नहीं होती, इसलिए बीते कल के दाम ही लिए जाएंगे। वहीं, IBJA पर इसकी कीमतों में इजाफा देखने को मिला था। आइए जानते हैं कि आखिर MCX पर अंतिम ट्रेडिंग के समय सोने के क्या दाम थे और IBJA के डेटा के अनुसार सोने की क्या कीमत (Gold Price) है? साथ में यह भी जानेंगे कि भारत के प्रमुख शहरों में सोने की क्या कीमत है।
Gold Price Today: आज क्या है सोने की कीमत
3 जुलाई को MCX पर सोने की कीमतें गिरावट के साथ बंद हुए। शुक्रवार को MCX पर 5 अगस्त 2026 का गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 0.01% की गिरावट के साथ 147378 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुए। यह 147840 रुपये के स्तर पर खुले थे और 148069 के उच्चतम स्तर तक गए और ट्रेडिंग बंद होते-होते यह 147378 रुपये (Gold Price on MCX Today) के स्तर पर बंद हुए।
वहीं, बात करें IBJA की तो इसके अनुसार सोना 24 कैरेट (999) 146344 रुपये (Gold Price Today IBJA) प्रति 10 ग्राम है। शुक्रवार की सुबह यह 146107 रुपये था। शाम में इसमें तेजी देखने को मिली। वहीं, सोना 22 कैरेट (916) गोल्ड की कीमत 134051 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 109758 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
Today Gold Rate City Wise: किस शहर में क्या है सोने की कीमत?
Today Gold Rate । सोने का ताजा भाव | ||
| क्रमांक | शहर | 24 कैरेट सोने का दाम (10 ग्राम) |
| 1 | दिल्ली | ₹147150 |
| 2 | मुंबई | ₹147000 |
| 3 | कोलकाता | ₹147000 |
| 4 | पटना | ₹147050 |
| 5 | अहमदाबाद | ₹147050 |
| 6 | सूरत | ₹147050 |
| 7 | पुणे | ₹147000 |
| 8 | नागपुर | ₹147000 |
| 9 | नासिक | ₹147030 |
| 10 | भुवनेश्वर | ₹147000 |
| 11 | रायपुर | ₹147000 |
| 12 | हैदराबाद | ₹147000 |
| 13 | चंडीगढ़ | ₹147150 |
| 14 | जयपुर | ₹147150 |
| 15 | लुधियाना | ₹147150 |
| 16 | गुवाहाटी | ₹147000 |
| 17 | इंदौर | ₹147050 |
| 18 | लखनऊ | ₹147150 |
| 19 | अयोध्या | ₹147150 |
| 20 | बैंगलोर | ₹147000 |
| 21 | वडोदरा | ₹147050 |
| 22 | मेरठ | ₹147150 |
| 23 | कानपुर | ₹147150 |
| 24 | गाजियाबाद | ₹147150 |
| 25 | नोएडा | ₹147150 |
| 26 | गुरुग्राम | ₹147150 |
| 27 | चेन्नई | ₹149560 |
यह भी पढ़ें- PPF, सुकन्या समृद्धि समेत स्मॉल सेविंग स्कीम पर अगली तिमाही के लिए ब्याज दरें घोषित, 1 जुलाई से लागू हुईं नई दरें
