सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Price: मेरी शादी 3 साल बाद है अभी सोना खरीदने के लिए पैसे भी नहीं है, मैं क्या करूं?

Published: Wed, 18 Feb 2026 01:55 PM (IST)

सोने की कीमत (Gold Price) में लगातार वृद्धि आ रही है। दो साल पहले ही साल 2024 में सोने की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सोने और चांदी का दाम आसमान छू रहा है। इनमें हर साल तेजी देखी जाती है। लेकिन बीते साल तो सोने और चांदी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस साल की शुरुआत में भी सोने और चांदी में जबरदस्त उछाल देखा गया। मसलन दो साल पहले ही साल 2024 में सोने की कीमत 70 से 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास थी। आज इसकी कीमत 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा चल रही है। 

सोने में हो रही तेजी को देखते हुए लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि अगर 3 साल बाद शादी और अभी सोना खरीदने के लिए पैसे भी नहीं है तो क्या करें?

Gold Buy: अब क्या करें?

हमने इसे लेकर केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया से बातचीत की। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसी स्थिति में निवेशक को ईटीएफ में पैसा लगाना चाहिए। सोने और चांदी के ईटीएफ में इस समय आप एसआईपी के जरिए पैसा लगा सकते हैं।

इन Gold ETF ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न

गोल्ड ईटीएफ एक साल में रिटर्न
निप्पॉन इंडिया ईटीएफ गोल्ड BeES 73.87%
SBI गोल्ड ईटीएफ 73.65%
क्वोटक गोल्ड ईटीएफ 74.41%
ICICI प्रू गोल्ड ईटीएफ 74.39%
HDFC गोल्ड ईटीएफ 74.22%

 हालांकि ये जरूरी नहीं है कि ये ईटीएफ आगे भी अच्छा रिटर्न दें। ईटीएफ में भी सोने के उतार-चढ़ाव का खतरा रहता है। किसी भी ईटीएफ में निवेश करने से पहले एक्सपेंस रेश्यो, अलग-्रअलग रिस्क फैक्टर्स चेक करना न भूलें। 

आपके शहर में क्या है भाव?

शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹153,430 ₹236,840
जयपुर ₹153,490 ₹236,940
कानपुर ₹153,550 ₹237,030
लखनऊ ₹153,550 ₹237,030
भोपाल ₹153,570 ₹237,480
इंदौर ₹153,570 ₹237,480
चंडीगढ़ ₹153,410 ₹237,230
रायपुर ₹1,53,350 ₹237,130

चंडीगढ़ में आज सोने का दाम सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,53,410 रुपये चल रही है। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में सोने का भाव सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 1,53,570 रुपये चल रहा है। अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी का दाम सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी 2,36,840 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर में चांदी का दाम सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 2,37,480 रुपये है।