सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Price Today: सोने में आई नरमी, चांदी की भी रफ्तार पड़ी धीमी, आपके शहर में कितना हुई कीमत?

Published: Wed, 17 Sep 2025 10:29 AM (GMT+05:30)

17 सितंबर बुधवार के दिन सोने (Gold Price Today) में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। सुबह 10.20 बजे एमसीएक्स ...और पढ़ें

सोने की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी भी लुढ़की
सोने की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी भी लुढ़की

नई दिल्ली। 17 सितंबर, बुधवार के दिन सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने और चांदी की रफ्तार धीमी पड़ती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि सोने से ज्यादा चांदी में गिरावट देखी जा रही है। सुबह 10.22 बजे एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) में चांदी की कीमत 1362 प्रति किलो गिरा है।

सुबह 10.24 बजे 24 कैरेट सोने में लगभग 414 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।

सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी की क्या कीमत चल रही है?

Gold Price Today: क्या है सोने की कीमत?

सुबह 11 बजे के करीब एमसीएक्स में 24 कैरेट सोने का भाव 109,725 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसमें 431 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। सोने ने अब तक 109,686 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 109956 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

IBJA में कल शाम को 24 कैरेट सोने का भाव 109511 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

कितना है Silver Price?

सुबह 11 बजे एमसीएक्स 1 किलो चांदी का भाव 126840 रुपये चल रहा था। इसमें 1980 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 126800 रुपये का लो रिकॉर्ड और 127660 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

IBJA में कल शाम 1 किलो चांदी का भाव 127791 रुपये दर्ज किया गया है।

आपके शहर में क्या है दाम?

शहर सोने का दाम चांदी का भाव
पटना ₹109,930 ₹126,590
जयपुर ₹109,970 ₹126,490
कानपुुर ₹110,020 ₹126,690
लखनऊ ₹110,020 ₹126,690
भोपाल ₹110,110 ₹126,790
इंदौर ₹110,110 ₹126790
चंडीगढ़ ₹109,990 ₹126,650
रायपुर ₹109,950 ₹126,600

17 सितंबर को पटना में सबसे सस्ता सोना मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 109,930 रुपये दर्ज की गई है। वहीं भोपाल और इंदौर में सोने के दाम सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोना 110,110 रुपये में मिल रहा है। अगर चांदी की बात की जाए तो जयपुर में चांदी सबसे सस्ती मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 126,490 रुपये है। भोपाल और इंदौर में चांदी की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 126,790 रुपये चल रहा है।