सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आप ताकते रहो Gold के रेट, वहां चीन ने खरीद डाला 2000000 तोला सोना

Published: Thu, 10 Sep 2026 08:40 AM (IST)

China Buying gold: वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच चीन का केंद्रीय बैंक लगातार सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल भंडार 2366 टन हो गया है।

दुनिया का सारा सोना निगलने की फिराक में चीन! AI Photo

दुनिया का सारा सोना निगलने की फिराक में चीन! AI Photo

HighLights

  1. चीन ने 2026 में अब तक 60 टन सोना खरीदा।

  2. पीबीओसी का कुल स्वर्ण भंडार 2366 टन हुआ।

  3. पोलैंड और चेक रिपब्लिक भी बड़े सोना खरीदार।

बिजनेस डेस्क,नई दिल्ली: वैश्विक आर्थिक आनिश्चितताओं और डॉलर पर अपनी निर्भरता कम करने की रणनीति के तहत दुनिया भर के केंद्रीय बैंक (Central Banks) जमकर सोना खरीद रहे हैं। लेकिन इस रेस में चीन (China) ने सबको पीछे छोड़ दिया है। चीन जिस आक्रामक रफ्तार से सोना खरीद रहा है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो वह दुनिया का सारा सोना अपना तिजोरियों में बंद कर लेना चाहता है।

हाल ही में वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) और पीपुल्स बैंक ऑफ चीन (PBOC) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, चीन के केंद्रीय बैंक ने एक बार फिर बड़ी मात्रा में सोने की खरीदारी की है। आइए आपको बताते हैं चीन और दुनिया के अन्य देशों के स्वर्ण भंडार (Gold Reserve) का पूरा हाल।

चीन की सोने की भूख (China Buying Gold)

चीन के केंद्रीय बैंक, पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBOC), लगातार 21-22 महीनों में सोने की जबरदस्त खरीदारी कर रहा है। जुलाई और अगस्त 2026 की बात करें तो पीबीओसी ने अपने गोल्ड रिजर्व में 20 टन यानी 2000000 तोला सोना और जोड़ा है। इस साल कुल खरीदारी के आंकड़ों की बात करें तो 2026 में अब तक चीन कुल 60 टन सोना खरीद चुका है। और खास बात यह है कि इस ताजा खरीद के बाद चीन का कुल आधिकारिक स्वर्ण भंडार बढ़कर 2366 टन हो गया है, जो दुनिया के छठा सबसे बड़ा भंडार है।

चीन के अलावा और कौन खरीद रहा सोना?

  • पोलैंड (Poland): यह साल-दर-साल आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा सोना खरीदार बना हुआ है। पोलैंड के नेशनल बैंक ने हाल ही में 8 टन सोना और खरीदा। इस साल वह अब तक 90 टन सोना खरीद चुका है। उसका कुल भंडार 640 टन हो गया है।
  • चेक रिपब्लिक: चेक नेशनल बैंक ने 2 टन सोना खरीदा, जिससे इस साल उसकी कुल खरीद 12 टन और कुल भंडा 84 टन हो गया है।
  • कजाकिस्तान,मलेशिया और बोलीविया: इन तीनों देशों के केंद्रीय बैंकों ने भी 1-1 टन सोना खरीदा है। कजाकिस्तान के कुल रिजर्व में सोने की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा (75%) है और इस साल वह 29 टन सोना जमा कर चुका है।

किन देशों ने बेचा सोना?

जहां एक तरफ चीन और पोलैंड सोने के भंडार भर रहे हैं, वहीं कुछ देशों ने मुनाफावसूली या रिजर्व मैनेजमेंट के लिए सोना बेचा भी है। बता दें कि रूस (Russia) का केंद्रीय बैंक सोने का सबसे बड़ा शुद्ध विक्रेता रहा। उसने 6 टन सोना बेचा है। इस साल अब तक वह 50 टन सोना बेच चुका है, जिससे उसके पास मौजूद कुल सोने की मात्रा घटकर 2,277 टन रह गई है। वहीं उज्बेकिस्तान ने 1 टन सोना बेचा है।

यह भी पढ़ें: Saving Accounts Rates: सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में बदलाव, ये बैंक दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज; चेक करें लिस्ट