Move to Jagran APP

Union Budget 2021: पिछले साल हुई महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं, जानें इस बार क्या हो सकता है खास

पिछले साल बजट में महिलाओं पर खासतौर पर फोकस किया गया था। इसमें महिलाओं की सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई है। ऐसे में उम्मीद है कि आज पेश होने वाले बजट 2021 में भी महिलाओं पर खास ध्यान दिया जा सकता है।

By Renu YadavEdited By: Published: Mon, 01 Feb 2021 10:19 AM (IST)Updated: Mon, 01 Feb 2021 10:20 AM (IST)
Union Budget 2021: पिछले साल हुई महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं, जानें इस बार क्या हो सकता है खास
यह दैनिक जागरण की फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। वित्त मंत्री सीतारमण आज यानि 1 फरवरी को Union Budget 2021 पेश करेंगी। इस बजट में रोजगार, रेलवे, शिक्षा और आम आदमी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती है। इस बजट में भी पिछले साल की तरह महिलाओं पर भी खासा फोकस किया जाएगा। बजट 2020 में महिलाओं की सुरक्षा से लेकर शिक्षा को बेहतर करने पर जोर किया गया था। यहां तक कि पिछले बजट में महिला संबंधी कार्यक्रमों के लिए 28,600 करोड़ रुपये की घोषणा की गई थी। उम्मीद है कि इस बार भी यूनियन बजट 2021 में महिलाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती है। 

loksabha election banner

Union Budget 2020 में महिलाओं को मिली ये सुविधाएं

पिछले साल पेश किए गए बजट 2020 पर नजर डालें तो महिलाओं के स्वास्थ्य पर खास फोकस किया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 10 करोड़ परिवारों के न्यूट्रिशन की घोषणा की थी। इसके अलावा यह भी घोषणा की गई थी कि जल्द ही महिलाओं की मां बनने की उम्र में भी बदलाव किया जाएगा। जिसके लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया था। हालांकि, अभी तक इस बदलाव को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है। इतना ही नहीं पिछले बजट में महिला संबंधी कार्यक्रमों के लिए 28,600 करोड़ रुपये की घोषणा की गई थी। इस बजट को महिलाओं पर आधारित कार्यक्रमों व विशिष्ट योजनाओं पर ही खर्च किया जा सकता है।

Budget 2021 से महिलाओं को हैं काफी उम्मीदें

बजट 2020 कह तुलना में महिलाओं को बजट 2021 में खासा उम्मीदें हैं। आज के समय में महिला सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और उम्मीद है कि आज पेश होने वाले बजट में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कुछ घोषणाएं की जा सकती है। इसके अलावा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर भी कुछ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जा सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.