Budget 2019: ऑटो इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनियों के शेयर में उछाल
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से Hero MotoCorp, Ashok Leyland, Maruti Suzuki India, Eicher Motors, Mahindra & Mahindra (M&M), TVS Motor Company और Bajaj Auto के शेयरों में उछाल देखा गया
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर और ग्रामीण इलाकों में खर्च बढ़ाने के उपायों के बाद ऑटो और रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों में 6 फीसदी तेजी देखी गई। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से Hero MotoCorp, Ashok Leyland, Maruti Suzuki India, Eicher Motors, Mahindra & Mahindra (M&M), TVS Motor Company और Bajaj Auto के शेयरों में उछाल देखा गया।
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India का शेयर 328.50 अंकों की बढ़त के साथ 6956.55 पर बंद हुआ। वहीं, सबसे बड़ी टू-व्हीलर की निर्माता कंपनी टू-व्हीलर की Hero MotoCorp का शेयर 195.30 अंकों की बढ़त के साथ 2807.35 पर बंद हुआ। इसके अलावा कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में Eicher Motors का शेयर 599.80 अंकों की बढ़त के साथ 19603.55 पर और Ashok Leyland 2.40 अंकों की बढ़त के साथ 83.70 पर बंद हुआ।
Mahindra & Mahindra का शेयर 7.30 अंकों की बढ़त के साथ 688.10 पर, TVS Motor Company 15.10 अंकों की बढ़त के साथ 515.45 पर और Bajaj Auto 49.35 अंकों की बढ़त के साथ 2602.70 पर बंद हुआ है।
ऑटो इंडस्ट्री पर वित्त मंत्री की घोषणा
लोकसभा में बजट 2019 पेश करते हुए वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "भारत इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ दुनिया में ऊर्जा क्रांति का नेतृत्व करेगा।"
गोयल ने आगे कहा कि 2030 तक फोकस किए जाने वाले 10 आयाम हैं और तीसरा आयाम स्वच्छ ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहन हैं। यह भारत इलेक्ट्रिक वाहनों पर ड्राइव करेगा। हमें तेल का आयात नहीं करना होगा और अपने घरेलू स्तर पर इलेक्ट्रिसिटी का उत्पादन करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत तेजी से दुनिया का ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा है। हालांकि, बजट के दौरान छूट स्लैब की कोई कर संरचनाओं पर चर्चा नहीं की गई थी।
बजट 2019 से एक दिन पहले, सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के घरेलू असेंबलिंग को बढ़ावा देने के लिए ऐसे वाहनों के पुर्जों और घटकों के आयात पर सीमा शुल्क को घटाकर 10 से 15 फीसद कर दिया है।