Budget Highlights: चुनाव से ठीक पहले ये हैं मोदी सरकार के 11 मास्टर स्ट्रोक
मोदी सरकार ने अपने छठे और आखिरी बजट में गरीब से लेकर मध्यमवर्ग तक को लोगों को कई बड़े तोहफे दिए हैं
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। मोदी सरकार ने अपने छठे और आखिरी बजट में गरीब से लेकर मध्यमवर्ग तक को लोगों को कई बड़े तोहफे दिए हैं। यह बजट इस लिए भी खास था क्योंकि अब से कुछ महीनों बाद लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में इस बजट से काफी उम्मीदें थी। हम आपको इस बजट से जुड़े 11 बड़ी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर...
किसानों को तोहफा: 2 हेक्टेयर जमीन वाले किसान को 6 हजार रुपये सालाना मिलेगा। किसानों के बैंक खाते में आएंगे 6 हजार रुपये। छोटे किसान को हर महीने 500 रुपये मिलेगा। 12 करोड़ किसान परिवारों को होगा फायदा। 1 दिसंबर 2018 से दिया जाएगा। किसानों को साल में 2-2 हजार रुपये की किश्त
मजदूरों को तोहफा: अब सरकार मजदूरों को भी पेंशन देगी। इस योजना में 60 साल के मजदूरों को कम से कम 3000 रुपये का पेंशन मिलेगा। सरकार के इस योजना से करीब 10 करोड़ मजदूरों को फायदा मिलेगा।
टैक्स: सरकार की तरफ से टैक्स में बड़ी राहत दी गई है। अब 5 लाख तक की आय वाले को किसी भी तरह का टैक्स नहीं भरना पड़ेगा। पीयूष गोयल ने बताया कि इससे करीब 3 करोड़ लोगों को फायदा होगा। वहीं, निवेश करने पर 6.5 लाख तक कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसके अलावा महिलाओं को बैंक से 40 हजार रुपये तक के कर्ज पर कोई भी टैक्स नहीं लगेगा।
ग्रैच्यूटी का बढ़ा दायरा: गैच्युटी की सीमा बढ़ाई गई। ग्रैच्यूटी भुगतान सीमा 10 लाख से 20 लाख हुई। EPFO की बीमा राशि 6 लाख हुई। मजदूरों के लिए पेंशन योजना
नोटबंदी: नोटबंदी के बाद 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने टैक्स भरा। 38 हजार शेल कंपनियां खत्म। 1 लाख 30 हजार करोड़ अब टैक्स के दायरे में। 3 लाख 38 हजार फर्जी कंपनियां पकड़ी गई
आयुष्मान भारत योजना का फायदा: पीयूष गोयल की तरफ से बताया गया है कि 10 लाख लोगों का इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत किया गया है। इससे गरीब-मध्यमवर्ग के लोगों को कुल 3000 करोड़ रुपये की बचत हुई है।
10 साल का विजन: भारत सरकार की तरफ से पहली बार 10 साल का विजन बताया गया।
ये होंगे बड़े काम: सरकार अगले 5 सालों में 1 लाख डिजिटल गांव बनाएगी। 2022 में अंतरिक्ष में होंगी भारतीय अंतरिक्ष भारतीय यात्री
इंश्योरेंस: जिन लोगों का PF कटता है अब उन्हें 6 लाख का इंश्योरेंस मिलेगा
बढ़ा रक्षा बजट: पीयूष गोयल ने बताया कि पहली बार रक्षा बजट 3 लाख करोड़ से ज्यादा हुआ है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर रक्षा बजट पर और खर्च किया जाएगा।
हरियाणा को AIIMS की सौगात: पीयूष गोयल ने अपने भाषण में बताया कि हरियाणा में 22वां एम्स बनने जा रहा है।