Union Budget 2019: बजट से जुड़ी ये 5 रोचक बातें आपको जानना चाहिए, हो सकता है आप न जानते हों
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट 5 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश कर दिया है।
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट 5 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश कर दिया। पहली बार सीतारमण ने बजट पेश किया। मोदी सरकार के दूसरी बार सत्ता में आने के बाद लोगों की उम्मीदें भी उनसे काफी ज्यादा थी। इस साल के शुरुआत में पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया था। हम इस खबर में बजट से जुड़ी पांच रोचक बातें बता रहे हैं।
पहला बजट
स्वतंत्र भारत का पहला केंद्रीय बजट 26 नवंबर 1947 को पूर्व वित्त मंत्री आरके शनमुखम चेट्टी द्वारा पेश किया गया था। तीन साल बाद जॉन मथाई ने 29 फरवरी 1950 को भारतीय गणराज्य का पहला बजट पेश किया।
किसने पेश किया सबसे ज्यादा बार बजट
पूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई ने 10 बार बजट पेश किया है, उसके बाद पी चिदंबरम जिन्होंने 9 बजट पेश किए हैं, फिर नंबर आता है प्रणब मुखर्जी का जिन्होंने 8 बार बजट पेश किया है।
किस महिला वित्त मंत्री ने पेश किया था पहला बजट
अब तक केवल एक महिला वित्त मंत्री इंदिरा गांधी ने बजट पेश किया है। उन्होंने मोरारजी देसाई के इस्तीफे के बाद वित्त मंत्रालय संभाला था। हालांकि, निर्मला सीतारमण इंदिरा गांधी के बाद केंद्रीय बजट पेश करने वाली दूसरी महिला वित्त मंत्री बन जाएंगी।
ब्लैक बजट
1973-74 में उच्च घाटे के कारण बजट को 'ब्लैक बजट' नाम दिया गया था। इसे तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंतराव बी चव्हाण ने पेश किया था। उस समय कुल घाटा 550 करोड़ रुपये था।
द ड्रीम बजट
1997 में व्यक्तिगत आयकर और कॉर्पोरेट कर को कम करने के लिए कई बदलाव किए गए और बजट को 'ड्रीम बजट' का नाम दिया गया। लोगों ने बजट का स्वागत किया।