Move to Jagran APP

Delhi Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे 2023 तक होगा पूरा, 12 घंटे में पहुंच जाएंगे एक शहर से दूसरे शहर

Delhi Mumbai Expressway दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे 103000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह गुरुग्राम में सोहना से शुरू हो रहा है।

By NiteshEdited By: Published: Sat, 01 Feb 2020 01:17 PM (IST)Updated: Sat, 01 Feb 2020 06:25 PM (IST)
Delhi Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे 2023 तक होगा पूरा, 12 घंटे में पहुंच जाएंगे एक शहर से दूसरे शहर
Delhi Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे 2023 तक होगा पूरा, 12 घंटे में पहुंच जाएंगे एक शहर से दूसरे शहर

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट पेश करते हुए कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने राजमार्गों के तुरंत विकास करने का जिक्र भी किया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद लोग 12 घंटे में दिल्ली-मुंबई की दूरी तय कर सकेंगे। इस रूट से यात्रा की दूरी 280 किलोमीटर कम हो जाएगी। एक बार इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 1,320 किलोमीटर होगी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक  है।

loksabha election banner

Budget 2020 Roundup: सीतारमण ने पेश किया आम आदमी का बजट; टैक्स में भारी छूट, किसानों-महिलाओं के लिए ऐलान

लागत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे 1,03,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह गुरुग्राम में सोहना से शुरू हो रहा है। बता दें कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के अलावा ट्रांस राजस्थान और ट्रांस हरियाणा की परियोजनाओं को अगले तीन साल में पूरा किया जाएगा। हरियाणा में इसका 80 किलोमीटर लंबा हिस्सा पड़ता है। यह हाई-स्पीड कॉरिडोर कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे से होकर गुजरेगा। यह दिल्ली में डीएनडी से शुरू होगा। इसके बनने के बाद गुड़गांव से मुंबई तक की दूरी काफी कम हो जाएगी। एक्सप्रेसवे पर 10 लाख पौधे भी लगाए जाएंगे। 50 किलोमीटर के अंतराल पर पेट्रोल पंप, रेस्तरां की व्यवस्था के साथ ही सोलर प्लांट व रेनहार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही एक्सप्रेसवे के किनारे शहर, इंडडस्ट्रियल एरिया व ट्रांसपोर्ट नगर भी बसाया जाएगा।

मुंबई तक एक्सप्रेसवे बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। यह एक्सप्रेसवे हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र आदि राज्यों से होकर गुजरेगा। 51 पैकेज में एक्सप्रेसवे का काम पूरा किया जाएगा। इसमें से 18 पैकेज अवॉर्ड कर दिए गए हैं। एक्सप्रेसवे बनने से गुड़गांव और मुंबई के बीच की दूरी 1450 किलोमीटर से घटकर 1250 किलोमीटर हो जाएगी। वाहन रफ्तार से सुरक्षित चल सकें इसके लिए इस एक्सप्रेसवे को 8 लेन का बनाया जाएगा। इससे सिर्फ 12 घंटे में ही मुंबई पहुंचा जा सकेगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने पर एक ट्रक जो दिल्ली मुंबई के बीच 6 या 7 चक्कर लगा पाता है, वह 11 से 12 चक्कर लगा सकेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.