Budget 2020: कड़ी सुरक्षा के बीच संसद पहुंची बजट की कॉपियां
केंद्रीय बजट 2020-21 की मुद्रित प्रतियां कड़ी सुरक्षा के बीच संसद लाई गई है। बजट पेश होने से पहले इसकी सुरक्षा काफी जरूरी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Budget 2020: बजट की पेश होने को तैयार हो गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 बजे बजट पेश करेंगी। इससे पहले बजट की कॉपियां संसद भवन पहुंच गई है। केंद्रीय बजट 2020-21 की मुद्रित प्रतियां कड़ी सुरक्षा के बीच संसद लाई गई है। बजट पेश होने से पहले इसकी सुरक्षा काफी जरूरी है। बजट छपने से लेकर उसे संसद पहुंचाए जाने तक गोपनीयता रखी जाती है।
गोपनीयता
बजट छपने से पहले वित्त मंत्रालय में हलवा की रस्म निभाई जाती है। छपाई के बाद से पेश होने तक पूरी गोपनीय तरीके से काम होता है। बजट को छापने का काम नॉर्थ ब्लॉक में किया जाता है। बजट छपने से पेश होने तक वित्त मंत्रालय के अधिकारी किसी के संपर्क में नहीं रहते। बजट की गोपनीयता के हिसाब से नॉर्थ ब्लॉक में मोबाइल जैमर भी लगे होते हैं।
दिल्ली: केंद्रीय बजट 2020-21 की प्रस्तुति से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे। #Budget2020 pic.twitter.com/nrDMUlktii
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2020
एक बार हो गया था लीक
बजट की कॉपी के पीछे सिक्योरिटी होने के बाद भी साल 1947 में बजट लीक हो गया था। षणमुखम शेट्टी की लापरवाही के चलते इंग्लैंड के वित्त मंत्री की कुर्सी चली गई थी। बजट का कुछ हिस्सा पेश होने से पहले इंग्लैंड के एकल पत्रकार ने छाप दिया था।
पेश होने के बाद बांटी जाती हैं प्रतियां
बजट की जो कॉपियां संसद पहुंचाई जाती है, उसकी सुरक्षा बजट पेश होने से पहले तक ही होती है। बजट पेश होने के बाद यह कॉपिया सांसद को बांट दिया जाता है। इसके बाद यह कॉपियां सार्वजनिक कर दी जाती हैं।
बही खाता लेकर आईं निर्मला सीतारमण
वित्तमंत्री सीतारमण दूसरी बार बजट पेश कर रही हैं। वह बही खाते के साथ संसद पहुंची हैं। इससे पहले तक बजट लाल ब्रीफकेस में लाया जाता था। वित्त मंत्री और उनकी टीम ने बजट पेश किए जाने से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की है। आम लोगों को और बाज़ार को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं।