अब जायडस केडिला बेचेगी कॉम्पलेन और ग्लूकोन डी, कर रही है हेंज इंडिया का अधिग्रहण
अब जायडस केडिला कॉम्पलेन, ग्लूकोन डी और नाइसिल जैसे प्रोडक्ट बेचेगी
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। अब जायडस केडिला कॉम्पलेन, ग्लूकोन डी और नाइसिल जैसे प्रोडक्ट बेचेगी। जायडस केडिला ने हेंज इंडिया प्राइवेट को अधिग्रहण करने का फैसला किया है। यह अधिग्रहण 4595 करोड़ रुपये का होगा। हेंज इंडिया के पास कॉम्लेन, ग्लूकोन डी, नाइसिल और संप्रति घी जैसे ब्रांड हैं। अहमदाबाद स्थित जायडस केडिला हेल्थकेयर की यूनिट हैं। इस घोषणा के बाद कंपनी के शेयर में 2 फीसद का उछाल देखने को मिला।
इन चारों ब्रांड के साथ हेंज इंडिया ने 1150 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया है। कंपनी के पास देशभर में 800 डिस्ट्रीब्यूटर और 20 हजार से ज्यादा व्होलसेलर हैं। यह ट्रांजेक्शन इस वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही तक पूरा हो जाएगा। इसके अधिग्रहण के बाद जायडस वेलनेस का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 1700 करोड़ रुपये हो जाएगा। जायडस वेलनेस ने कहा कि यह ट्रांजेक्शन इक्विटी और कर्ज मिलाकर फाइनेंस किया जाएगा। कंपनी ने बताया कि तेजी से बढ़ते ब्रांड का यह अधिग्रहण उपयुक्त है। हेंज पिछले 50 सालों से मार्केट में हैं और मार्केट में इसका काफी दबदबा है।
हेंज के ग्लूकोन डी को सबसे पहले 1933 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद कंपनी ने 1969 में मिल्क-बेस्ड हेल्थ फूड ड्रिंक कॉम्पलेन लेकर आई थी। ये दोनों ही प्रोडक्ट घर-घर तक अपनी पहचान बना चुके हैं।