बिल और मेलिंडा गेट्स हैं दुनिया की सबसे अमीर जोड़ी
बिल गेट्स एवं मेलिंडा गेट्स दुनिया के सबसे अमीर जोड़ी हैं जिनके पास कुल 85.7 अरब डॉलर की अकूत संपत्ति है। उनकी यह संपत्ति बुल्गारिया जैसे देशों से भी अधिक है। बिल गेट्स, 1975 में स्थापित कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक हैं।
न्यूयॉर्क। बिल गेट्स एवं मेलिंडा गेट्स दुनिया के सबसे अमीर जोड़ी हैं जिनके पास कुल 85.7 अरब डॉलर की अकूत संपत्ति है। उनकी यह संपत्ति बुल्गारिया जैसे देशों से भी अधिक है। बिल गेट्स, 1975 में स्थापित कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक हैं।
उन्होंने 1994 में माइक्रोसॉफ्ट की कर्मचारी मेलिंडा गेट्स से शादी की थी। उन्होंने 2000 में कृषि विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य मुद्दों पर काम करने के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की स्थापना की थी। अब तक इन्होंने करोड़ो डॉलर की संपत्ति समाजसेवा में दान कर दी है।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्पेन के बिजनेसमैन अमानसियो ओरटेगा गेओना और उनकी पत्नी फ्लोरा पेरेज है, जो कि 'जारा' फैशन चेन चलाते हैं। उनकी कुल संपत्ति 70.7 अरब डॉलर है।
तीसरे नंबर पर अरबपति व्यवसायी और निवेशक बारेन बफेट और उनकी पत्नी ऑस्ट्रिड मेंक हैं, जिनकी कुल संपत्ति 65 अरब डॉलर है। बफेट ने अपने कारोबार की शुरुआत आसपड़ोस में च्युंगम बेचने से की थी।