2016 में चीन से ज्यादा होगी भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार: विश्व बैंक रिपोर्ट
विश्व बैंक ने एक बार फिर से भारतीय अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ने का अनुमान लगाया है। बुधवार को विश्व बैंक ने कहा कि साल 2016 में भी भारतीय अर्थव्यवस्था काफी तेजी से आगे बढ़ेगी और ये चीन को भी पछाड़ देगी।
नई दिल्ली। विश्व बैंक ने एक बार फिर से भारतीय अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ने का अनुमान लगाया है। बुधवार को विश्व बैंक ने कहा कि साल 2016 में भी भारतीय अर्थव्यवस्था काफी तेजी से आगे बढ़ेगी और ये चीन को भी पछाड़ देगी।
विश्व बैंक की ताज़ा वैश्विक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था 7.8 फीसदी की दर से आगे बढ़ेगी जबकि चीन की अर्थव्यस्था थोड़ा कम यानि 6.7 फीसदी की रफ्तार से आगे बढ़ेगी।
जबकि, पूरे विश्व की अनुमनित अर्थव्यवस्था की रफ्तार 2.9 फीसदी रहेगी जो साल 2015 के दौरान 2.4 फीसदी थी।
इस अनुमान के मुताबकि, बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था 6.7 फीसदी की दर से आगे बढ़ेगी तो वहीं पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की रफ्तार थोड़ा कम यानि 5.5 फीसदी रहेगी।
विश्व बैंक की इस रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण एशिया विश्व के सबसे ज्यादा आगे बढ़नेवाली क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था होगी।
ये भी पढ़ें- सेवा क्षेत्र की विकास दर 10 माह के उच्च स्तर पर
तो वहीं विश्व के वस्तु बाजार में मंदी के चलते ब्रिक्स के दूसरे देश रूस की अर्थव्यवस्था 2016 में 0.7 फीसदी खिसक कर नीचे आ सकती है जबकि ब्राजील की अर्थव्यवस्था में 2.5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल सकती है।
हालांकि, दक्षिण अफ्रिका में साल 2016 के दौरान इसकी अर्थव्यवस्था में मामूली बढ़त यानि 1.48 फीसदी की उछाल आ सकता है।
ये भी पढ़ें- 15 साल में भारत होगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था