अर्थशास्त्र के नोबल प्राइज की घोषणा, विलियम नॉर्डहौस और पॉल रोमर को मिलेगा सम्मान
अर्थशास्त्र में इस साल के नोबल प्राइज की घोषणा हो गई है।
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। अर्थशास्त्र में इस साल के नोबल प्राइज की घोषणा हो गई है। इस साल का नोबल प्राइज विलियम डी नॉर्डहौस (William D Nordhaus) और पॉल एम रोमर (Paul M Romer) को दिया जाएगा। विलियम को अर्थव्यवस्था पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रोमर को अर्थव्यवस्था पर तकनीकी इनोवेशन के प्रभाव को लेकर किए गए रिसर्च के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। दोनों वैज्ञानिकों के 90 लाख स्वीडिश क्रोनर (करीब 7.35 करोड़ रुपए) दिए जाएंगे।
BREAKING NEWS: ⁰The Royal Swedish Academy of Sciences has decided to award the Sveriges Riksbank Prize in Economic Sciences in Memory of Alfred Nobel 2018 to William D. Nordhaus and Paul M. Romer. #NobelPrize pic.twitter.com/xUs6iSyI7h
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 8, 2018
कौन हैं ये अर्थशास्त्री
विलियम येल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन येल यूनिवर्सिटी से ही की है। उन्होंने अपनी पीएचडी मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलजी (एमआईटी) से पूरी की।
वहीं पॉल रोमर न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से जुड़े हैं। इससे पहले उन्होंने वर्ल्ड बैंक के साथ मुख्य अर्थशास्त्री के तौर पर काम किया था।
पिछले साल अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार रिचर्ड एच थेलर को मिला था। उन्हें यह पुरस्कार बिहेवियरल इकॉनोमिक्स में उनके योगदान के लिए दिया गया था।