New GST Rates: 22 सितंबर से LPG सिलेंडर क्या होगा सस्ता? आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
New GST Rates List 2025 करोड़ों भारतीयों के घर में आज भी एलपीजी गैस सिलेंडर से ही खाना बनता है। इस पर भी जीएसटी लगता है। 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू हो रही हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या एलपीजी पर जीएसटी बढ़ेगा या घटेगा। जवाब है नहीं। एलपीजी सिलेंडर पर पहले जितना जीएसटी था उतना ही रहेगा।

नई दिल्ली। New GST Rates On LPG: 22 सितंबर से GST Reforms के तहत हुए बदलाव लागू हो रहे हैं। इस दिन से जीएसटी की नई दरें पूरे भारत में लागू होंगी। इससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। खाने-पीने की चीज से लेकर रोजमर्रा की जरूरत का लगभग हर एक सामान सस्ता हो रहा है। GST Rate Cut से अब एक सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या एलपीजी सिलेंडर सस्ता होगा या नहीं। या फिर महंगा होगा। क्योंकि एलपीजी पर भी जीएसटी लगता है। आइए जानते हैं कि क्या 22 सितंबर से एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Price) के दामों मेंं बदलाव होगा?
घरेलू और कॉमर्शियल LPG सिलेंडर पर अलग-अलग GST Rate
एलपीजी सिलेंडर भारतीय घरों, रेस्टोरेंट, होटलों और उद्योगों में एक महत्वपूर्ण ईंधन के रूप में इस्तेमाल होता है। क्या आप जानते हैं कि घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों पर जीएसटी की दरें अलग-अलग होती हैं? चाहे आप घर पर खाना बनाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हों या कोई खाद्य व्यवसाय चला रहे हों, एलपीजी सिलेंडर पर जीएसटी को समझना सटीक बजट और कर अनुपालन के लिए महत्वपूर्ण है।
GST Rate on Domestic LPG Cylinders: घरेलू एलपीजी पर कितना जीएसटी?
3 सितंबर को हुई जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में घरेलू LPG Cylinder पर लगने वाले जीएसटी रेट में कोई बदलाव नहीं किया। 22 सितंबर से भी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर पर 5 फीसदी जीएसटी लगेगा।
New GST Rate on Commercial LPG Cylinders: कॉमर्शियल एलपीजी पर कितना जीएसटी?
3 सितंबर को हुई जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर लगने वाले जीएसटी में भी कोई बदलाव नहीं किया है। 22 सितंबर से कार्मिशियल सिलेंडर पर जस की तस 18 फीसदी जीएसटी लगेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।