सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्यों बढ़ रहे हैं लगातार सोने के दाम? क्या ये निवेश का सही समय है

Published: Tue, 18 Mar 2025 05:11 PM (IST)

आज 18 मार्च को भी सोने के दाम में बढ़ोतरी देखी जा रही है। आज 24 कैरेट सोने का दाम ...और पढ़ें

क्यों बढ़ रहे हैं सोने का दाम ?
क्यों बढ़ रहे हैं सोने का दाम ?

HighLights

  1. आज 24 कैरेट सोने का दाम 88,499 प्रति 10 ग्राम है।
  2. सोने के दाम कई कारण की वजह से बढ़ रहे हैं।

 बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी जारी है। सोने के दाम अभी अपने हाई रिकॉर्ड स्तर पर चल रहे हैं। वहीं चांदी ने भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एक लाख रुपये को पार कर लिया है।

वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अभी सोने का भाव 3025 डॉलर चल रहा है। जो भारतीय रुपयों में अभी 93,493 रुपये चल रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले समय में अंतराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत 3500 डॉलर पहुंच सकती है। जो भारतीय रुपयों में 108,156 होगा।

क्या आपने सोचा है कि सोने की कीमत लगातार क्यों बढ़ रही है?

क्यों बढ़ रहे हैं लगातार सोने के दाम?

  • भारत सहित अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लगातार सोने का भाव बढ़ रहा है। इस बढ़ोतरी का कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ लगाने की धमकी को माना जा रहा है। क्योंकि इस धमकी से विदेशी अर्थव्यवस्था में अस्थिरता बन गई है।
  • अमेरिका में हो रही हलचल का प्रभाव विदेशी अर्थव्यवस्था में भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में अमेरिका ने ईरान को भी चेतावनी दी है कि अगर ईरान के हौती विद्रोही यमन पर हमला करते हैं, तो अमेरिका इस हमले का जवाब जरूर देगा।

  • इसके साथ ही अमेरिका ने मध्य पूर्व में अब तक सबसे बड़े सैन्य अभियान की शुरुआत की है। जिससे वैश्विक अस्थिरता और बढ़ गई है। इन वैश्विक अस्थिरता को देखते हुए लोग सोने में निवेश कर रहे हैं, जिससे उनके दाम बढ़ते जा रहे हैं।
  • इसके साथ ही दुनियाभर के केंद्रीय बैंक भी सोने का बड़ा भंडार जमा कर रहे हैं। इस कारण भी सोने की मांग बढ़ रही है। इसके साथ ही अमेरिका का सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व पर बुधवार को बड़ा फैसला ले सकता है।
  • इन्हीं सब कारणों के चलते सोने के भाव में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

क्या रहा आज सोने और चांदी का दाम?

आज 18 मार्च, मंगलवार को सोने के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अभी 24 कैरेट सोने का भाव 88,499 प्रति 10 ग्राम है। सोने के दाम में 380 की बढ़त दर्ज की गई है। इसके साथ ही 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

सोने के साथ ही चांदी के दाम में भी बढ़त देखी जा रही है। चांदी का दाम आज 394 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा है। आज चांदी की कीमत 100,930 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहा है। चांदी की कीमत में 0.39 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है।

हम भारतीय लोग अक्सर किसी खास मौके पर ही सोना या चांदी की खरीदारी करते हैं। सोने को शादी के समय या किसी त्योहार के वक्त ही ज्यादातर खरीदा जाता है। इस समय सोने के दाम बढ़ोतरी भी देखी जाती है।