सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रंप के टैरिफ की लड़ाई अब तेल पर आई, जान लीजिए कौन है कच्चे तेल का सबसे बड़ा प्रोड्यूसर और किस नंबर पर भारत

Published: Tue, 05 Aug 2025 03:31 PM (IST)

इस समय दुनिया में ट्रंप के टैरिफ (Trump Tariffs) और कच्चे तेल (Crude Oil) की बात हो रही है। भारत ...और पढ़ें

ट्रंप टैरिफ और तेल की लड़ाई के बीच जानें कौन है कच्चे तेल का सबसे बड़ा उत्पादक
ट्रंप टैरिफ और तेल की लड़ाई के बीच जानें कौन है कच्चे तेल का सबसे बड़ा उत्पादक

नई दिल्ली।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ (Trump Tariffs) ने इस समय पूरी दुनिया में तहलका मचा रखा है। टैरिफ की धमकी के बीच कच्चे तेल की चर्चा ने तूल पकड़ ली है। यूं कह लीजिए टैरिफ वाली कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है। इस ट्विस्ट के पीछे भारत और चीन है। दरअसल, ट्रंप भारत और चीन को रूस से तेल न खरीदने की धमकी दे रहे हैं। वो चाह रहे हैं कि ये दोनों देश अमेरिका और उसके सहयोगियों से ही तेल का आयात करें। लेकिन एशिया की दोनों महाशक्तियों ने साफ कर दिया कि वो राष्ट्र की ऊर्जा प्राथमिकताओं को पूरा करने से पीछे नहीं हटेंगे। और दोनों देश लगातार रूस से तेल खरीद रहे हैं।

भारत और चीन के कदम से अमेरिका सहम गया है। राष्ट्रपति ट्रंप और अधिक टैरिफ लगाने की धमकी दे रहे हैं। कह रहे हैं कि अगर तेल खरीदना बंद नहीं किया तो और पेनल्टी लगाएंगे। अब टैरिफ वाली लड़ाई पूरी तरह से तेल पर केंद्रित हो चुकी है। कच्चे तेल का बाजार इस समय इसके केंद्र में है। इस चर्चा के बीच आइए जानते हैं कि कौन कच्चे तेल का सबसे ज्यादा उत्पादन करता है और कौन इसका सबसे बड़ा उपभोक्ता है। और इसमें भारत का क्या नंबर है।

कौन है कच्चे तेल का सबसे बड़ा उत्पादक

ब्रिटिश पेट्रोलियम और U.S. Energy Information Administration के डेटा के आधार पर हमने विश्व के टॉप ऑयल प्रोड्यूसर की टेबल बनाई है। इस टेबल में भारत 20वें नंबर पर है। अमेरिका इसमें नंबर वन पर है।

कच्चे तेल का उप्तादन करने वाले देश
रैंक देश वार्षिक तेल उत्पादन (प्रति दिन बैरल)
1 संयुक्त राज्य अमेरिका 14,837,639,510
2 सऊदी अरब 12,402,761,040
3 रूस 11,262,746,200
4 चीन 4,905,070,874
5 कनाडा 4,596,724,820
6 इराक 4,443,457,393
7 ईरान 4,376,194,355
8 संयुक्त अरब अमीरात 3,772,788,273
9 ब्राज़िल 3,242,957,836
10 कुवैट 2,990,544,137
11 मेक्सिको 2,484,354,880
12 वेनेज़ुएला 2,355,423,552
13 नॉर्वे 2,003,747,525
14 कतर 1,987,192,978
15 नाइजीरिया 1,938,542,727
16 अंगोला 1,796,742,754
17 एलजीरिया 1,698,785,656
18 कजाखस्तान 1,698,280,454
19 यूनाइटेड किंगडम 1,083,928,369
20 भारत 1,016,370,639
सोर्स-

Statistical Review of World Energy - British Petroleum

U.S. Energy Information Administration (EIA)

ऊपर दिया गया डेटा worldometers.info के रियल टाइम डेटा पर आधारित है।इसमें समय-समय पर बदलाव होता रहता है।

कच्चे तेल के सबसे बड़े उपभोक्ता
रैंक देश दैनिक तेल खपत (बैरल)
1 संयुक्त राज्य अमेरिका 19,687,287
2 चीन 12,791,553
3 भारत 4,443,000
4 जापान 4,012,877
5 रूस 3,631,287
6 सऊदी अरब 3,302,000
7 ब्राज़िल 2,984,000
8 दक्षिण कोरिया 2,605,440
9 कनाडा 2,486,301
10 जर्मनी 2,383,393
11 मेक्सिको 2,052,607
12 ईरान 1,803,999
13 फ्रांस 1,705,568
14 इंडोनेशिया 1,623,000
15 यूनाइटेड किंगडम 1,583,896
16 सिंगापुर 1,357,000
17 थाईलैंड 1,302,000
18 स्पेन 1,290,063
19 इटली 1,236,628
20 ऑस्ट्रेलिया 1,114,645
सोर्स-

Statistical Review of World Energy - British Petroleum

U.S. Energy Information Administration (EIA)

वहीं, उपभोक्ता की बात करें तो अमेरिका सबसे बड़ा उपभोक्ता भी है। इसमें भारत तीसरे नंबर पर आता है।

यह भी पढ़ें- इंतजार खत्म! कच्चे तेल के सबसे बड़े भंडार के करीब पहुंचा भारत; वियना से हरदीप सिंह पुरी ने किया ऐलान