World Richest Hindu: ये हैं दुनिया के 5 सबसे बड़े हिंदू अरबपति, नंबर वन पर अंबानी का राज; बाकी के चार कौन?
World Richest Hindu: दुनिया के 5 सबसे अमीर हिंदू अरबपतियों की सूची में मुकेश अंबानी $88.5 बिलियन के साथ शीर्ष ...और पढ़ें

दुनिया के 5 सबसे बड़े हिंदू अरबपति
HighLights
मुकेश अंबानी $88.5 बिलियन के साथ शीर्ष पर।
सावित्री जिंदल, शिव नादर, दिलीप सांघवी भी सूची में।
सभी 5 अरबपतियों का संबंध भारत से है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। World Richest 5 Hindu: दुनिया में लगभग 8 अरब लोग हैं। ये लोग 4 हजार से 10 हजार अलग-अलग धर्म को मानने वाले हैं। इन धर्मों में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म ईसाई है। दूसरे नंबर पर इस्लाम और तीसरे पर हिंदू। अलग-अलग धर्म के लोगों ने अलग- अलग क्षेत्र में खूब नाम कमाया। आज हम इस लेख में दुनिया के 5 सबसे बड़े हिंदू अरबपतियों की बात करेंगे। और जानेंगे कि आखिर लगभग 1.2 अरब हिंदुओं में सबसे अमीर कौन है और किसके पास कितनी संपत्ति है।
ये हैं दुनिया के 5 सबसे बड़े हिंदू अरबपति
हिंदू धर्म को मानने वाले लोग अलग-अलग देशों में फैले हैं। लेकिन सबसे ज्यादा हिंदू जिस देश में रहते हैं वो भारत है। नीचे हमने दुनिया के 5 सबसे बड़े हिंदू अरबपतियों की लिस्ट दी है। इस लिस्ट में नंबर वन पर भारत और एशिया के सबसे बड़े अरबपति मुकेश अंबानी का नाम है।
- 1. मुकेश अंबानी
- 2. सावित्री जिंदल एवं परिवार
- 3. शिव नादर
- 4. दिलीप सांघवी
- 5. हिंदुजा परिवार
कितनी है दुनिया के सबसे हिंदू अरबपति की नेट वर्थ
दुनिया के सबसे बड़े हिंदू अरबपति मुकेश अंबानी (Wolrd Richest Hindu) है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर ट्रैकिंग लिस्ट के अनुसार मुकेश अंबानी की नेट वर्थ 88.5 बिलियन डॉलर है। यह भारतीय रुपयों में 84 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।
दुनिया के दूसरे सबसे अमीर हिंदू सावित्री जिंदल एवं परिवार है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर ट्रैकिंग लिस्ट के अनुसार उनकी नेट वर्थ 41.1 बिलियन डॉलर है। भारतीय रुपयों में यह 39 लाख करोड़ रुपये होगा। O.P. जिंदल ग्रुप, जिसका कारोबार स्टील, बिजली, सीमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में फैला है, की अध्यक्षता सावित्री जिंदल करती हैं, जो ग्रुप के संस्थापक ओम प्रकाश जिंदल की पत्नी हैं।
| रैंक | नाम | नेट वर्थ | देश जहां रह रहे हैं | कंपनी का नाम |
| 1 | मुकेश अंबानी | $88.5 बिलियन | भारत | रिलायंस इंडस्ट्रीज |
| 2 | सावित्री जिंदल एवं परिवार | $41.1 Billion | भारत | O.P. जिंदल ग्रुप |
| 3 | शिव नादर | $28 Billion | भारत | HCL टेक्नोलॉजीज |
| 4 | दिलीप सांघवी | $26.6 Billion | भारत | सन फार्मास्युटिकल |
| 5 | हिंदुजा परिवार | $20.6 Billion | यूनाइटेड किंगडम | हिंदुजा ग्रुप |
वहीं, दुनिया के तीसरे सबसे बड़े हिंदू अरबपति शिव नादर हैं। उनकी नेट वर्थ 28 बिलियन डॉलर है। भारतीय रुपयों में यह करीब 26.5 लाख करोड़ रुपये है। भारतीय IT क्षेत्र के अग्रणी शिव नाडर ने 1976 में अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर कैलकुलेटर और माइक्रोप्रोसेसर बनाने के लिए एक गैराज में HCL की स्थापना की थी।
यह भी पढ़ें- नेपाली 'मुकेश अंबानी': रिलायंस से भी पुराना ग्रुप, 32 देशों में फैला साम्राज्य; भारत के घर-घर में इनका ब्रांड
दुनिया के चौथे सबसे बड़े हिंदू अरबपति दिलीप सांघवी हैं। फार्मास्युटिकल्स डिस्ट्रीब्यूटर के बेटे दिलीप सांघवी ने 1983 में मानसिक रोगों की दवाएं बनाने के लिए 'सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज' शुरू करने के मकसद से अपने पिता से 200 डॉलर उधार लिए थे। यह कंपनी भारत की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली लिस्टेड फार्मा कंपनी है और अपनी 6.1 अरब डॉलर की सालाना कमाई का दो-तिहाई हिस्सा विदेशी बाजारों से हासिल करती है। दिलीप सांघवी की नेट वर्थ 26.6 बिलियन डॉलर है। भारतीय रुपयों में लगभग 25 लाख करोड़ रुपये है।
दुनिया के पांचवे सबसे बड़े हिंदू अरबपति हिंदुजा परिवार है। हिंदुजा परिवार मल्टीनेशनल कंपनी 'हिंदुजा ग्रुप' को कंट्रोल करता है, जिसका कारोबार ट्रकों और लुब्रिकेंट्स से लेकर बैंकिंग और केबल टेलीविजन तक फैला हुआ है। हिंदुजा परिवार की नेट वर्थ 20.6 बिलियन डॉलर है। भारतीय रुपयों में यह 19.5 लाख करोड़ रुपये होंगे।
दुनिया के 5 सबसे अमीर हिंदुओं का कनेक्शन भारत से ही
ऊपर जो लिस्ट दी गई है, उस लिस्ट में दिए गए पांचों नाम का संबंध भारत से ही है। इनमें से 4 लोग तो भारत में ही रहते हैं। बस एक परिवार भारत के बाहर रहता है। और वह परिवार है हिंदुजा परिवार। हिंदुजा परिवार इस समय यूके में रह रहा है।
यह भी पढ़ें - भारत का सबसे अमीर जैन अरबपति, मुकेश अंबानी को देता है सीधी टक्कर; खरबों के साम्राज्य का मालिक
नोट- यह लिस्ट समय-समय पर बदलती भी रहती है। अरबपतियों की नेट वर्थ बदलने से इसमें बदलाव हो सकता है।
नेट वर्थ सोर्स- फोर्ब्स
