सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Walmart ने भारत में शीर्ष स्तर पर 56 अधिकारियों को हटाया, नए सिरे से होगा पुनर्गठन

By Ankit KumarEdited By:
Published: Mon, 13 Jan 2020 12:07 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 08:44 AM (IST)

Walmart ने कुछ अधिकारियों को पिछले सप्ताह पद से हटा दिया। इस सोमवार को भी कुछ अधिकारियों को भी पद से हटाया जा सकता है।

Walmart ने भारत में शीर्ष स्तर पर 56 अधिकारियों को हटाया, नए सिरे से होगा पुनर्गठन
Walmart ने भारत में शीर्ष स्तर पर 56 अधिकारियों को हटाया, नए सिरे से होगा पुनर्गठन

नई दिल्ली, रायटर्स। दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी और घरेलू ई-कॉमर्स दिग्गज Flipkart पर नियंत्रण वाली Walmart Inc ने अपने भारतीय कारोबार से जुड़े 50 शीर्ष अधिकारियों को नौकरी से हटा दिया है। कंपनी ने भारत में शीर्ष स्तर पर पुनर्गठन के लक्ष्य के साथ यह कदम उठाया है। इस बारे में जानकारी रखने वाले तीन सूत्रों ने रायटर्स को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मुख्य रूप से कंपनी के रीयल एस्टेट डिविजन से अधिकारियों की छंटनी हुई है क्योंकि कंपनी के होलसेल मॉडल का विकास बहुत ठोस तरीके से नहीं हो सका है। 

एक सूत्र ने रायटर्स को जानकारी दी कि 'कंपनी ने फिजिकल स्टोर की जगह ई-कॉमर्स पर फोकस को शिफ्ट किया है और इसी वजह से यह निर्णय किया गया है।' हालांकि, इस बारे में वालमार्ट से पूछे गए सवाल का अब तक कोई जवाब नहीं मिल सका है। उल्लेखनीय है कि Walmart Inc को भारत के ई-कॉमर्स बाजार से बहुत उम्मीदें हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए 2018 में उसने 16 अरब डॉलर में Flipkart की बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। यह सबसे बड़े वैश्विक अधिग्रहणों में से एक है।  

दूसरे सूत्र ने जानकारी दी कि वालमार्ट नये होलसेल स्टोर खोलने की गति धीमी कर सकती है क्योंकि उसका ध्यान बिजनेस टू बिजनेस और retail e-commerce के जरिए बिक्री बढ़ाने पर है। दो सूत्रों ने जानकारी दी कि कुछ अधिकारियों को पिछले सप्ताह पद से हटा दिया गया। इस सोमवार को भी कुछ अधिकारियों को भी पद से हटाया जा सकता है।

एक सूत्र ने बताया कि देशभर में वालमार्ट के 5,300 कर्मचारी हैं। इनमें से करीब 600 कंपनी के मुख्यालय में काम करते हैं।