दादी ने पोती को 15 साल पाला, बेटे के दूसरी शादी करने पर ठोक दिया मुकदमा; कहा- 15 लाख रुपये दो
चीन में एक दादी ने 15 साल तक पोती की देखभाल करने के बाद अपने बेटे पर ₹15 लाख के ...और पढ़ें

दादी ने पोती को 15 साल पाला, बेटे के दूसरी शादी करने पर ठोक दिया मुकदमा
HighLights
दादी ने 15 साल पोती की परवरिश की।
बेटे पर ₹15 लाख हर्जाने का मुकदमा किया।
चीन में बेटे की दूसरी शादी बनी वजह।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है। इस खबर पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। खबर है कि एक दादी ने अपनी पोती को 15 साल तक पाला-पोसा, इसके बाद उसने अपने ही बेटे पर बेटी की देखभाल करने के लिए हर्जाने की मांग करते हुए मुकदमा ठोक दिया।
यह पूरा मामला चीन का है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक महिला अपनी पोती की देखभाल की फीस के तौर पर अपने बेटे पर $54,000 (लगभग ₹51 लाख) का मुकदमा कर दिया। खबरों के मुताबिक, पिछले साल हुई यह घटना तब सामने आई जब हाल ही में एक स्थानीय अदालत ने मामले की जानकारी सार्वजनिक की।
बेटे ने की दूसरी शादी तो मां ने ठोका मुकदमा
दरअसल, महिला का अपने पति से तलाक हो चुका था। वह अपने बेटे के साथ रहने लगी। कुछ समय बाद उसके बेटे का भी तलाक हो गया। जब बेटे का तलाक हुआ तो पोती की उम्र लगभग 4 साल थी। इसी उम्र से उस महिला ने अपनी पोती की देखभाल शुरू किया। उसकी परवरिश की, पढ़ाया लिखाया, मेडिकल का भी खर्च उठाया। महिला ने यह सब अकेले किया। लेकिन जब महिला के बेटे ने दूसरी शादी की और अपने मां और बेटी को छोड़कर चला गया। इसके बाद महिला ने अपने बेटे पर मुकदमा किया और उसकी बेटी की परवरिश के बदले 15 लाख रुपये की मांग की।
महिला का नाम शू है। और बेटे का नाम लियांग है। उन्होंने अपने बेटे पर "पारिवारिक जिम्मेदारी की भावना" न होने का आरोप लगाया और कहा कि वह एक पिता के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभाने में नाकाम रहा है।
उन्होंने कहा कि अकेले आर्थिक बोझ उठाना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा है। हालांकि, लियांग ने दलील दी कि उसने अपनी बेटी की देखभाल अपनी पूरी क्षमता से करने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें- दुबई के शेख के हाथों ₹26016 करोड़ में बिके 8 दशक पुराने भारतीय बैंक पर आई गुड न्यूज, मूडीज ने दी Baa2 रेटिंग
