अमेरिका में भी महंगाई की मार, नैचुरल गैस के दाम छू रहे आसमान! मई में 18.9% बढ़ी कीमत
अमेरिका में प्राकृतिक गैस की कीमतें फरवरी के बाद उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं, मई में 18.9% की बढ़ोतरी ...और पढ़ें

HighLights
अमेरिका में प्राकृतिक गैस की कीमत $3.37/MMBtu हुई, फरवरी के बाद उच्चतम।
मई में कीमतों में 18.9% की वृद्धि, बढ़ती मांग मुख्य कारण।
कम उत्पादन और LNG निर्यात में कमी ने कीमतों को बढ़ाया।
नई दिल्ली| इन दिनों दुनिया के कई देशों में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति और कीमत को लेकर चर्चा तेज है। अमेरिका को भी इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका में प्राकृतिक गैस की कीमत में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई और इसकी कीमत बढ़कर 3.37 डॉलर प्रति MMBtu (मीट्रिक मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट) पर पहुंच गई है, जो फरवरी के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है।
क्यों बढ़ी कीमत?
अमेरिका में प्राकृतिक गैस की कीमत बढ़ने के पीछे के कारण को भी समझ लेते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी मुख्य वजह मौसम पूर्वानुमानों के अनुसार, 13 जून तक तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। जिसके कारण एयर कंडीशनिंग की मांग बढ़ेगी और बिजली उत्पादन के लिए अधिक गैस की खपत होगी। वहीं, अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (EIA) की ताजा रिपोर्ट में गैस भंडारण में उम्मीद से कम बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके कारण कीमतें बढ़ी हैं।
दूसरी तरफ, अमेरिका का गैस उत्पादन अप्रैल के 109.8 बिलियन क्यूबिक फीट प्रतिदिन (bcfd) से घटकर मई में 109.4 bcfd रह गया, जिससे आपूर्ति पर भी दबाव बढ़ा है। हालांकि, रखरखाव कार्यों के कारण LNG निर्यात संयंत्रों में गैस प्रवाह अप्रैल के रिकॉर्ड 18.8 bcfd से घटकर मई में 17.1 bcfd रह गया। यहां भी मांग और आपूर्ति के बीच गैप आने के कारण कीमत बढ़ी।
पिछले 1 महीने में बढ़ी 18.9% कीमत
अमेरिका में प्राकृतिक गैस की कीमत में तेज उछाल देखी गई। इसकी कीमत बढ़कर 3.37 डॉलर प्रति MMBtu हुई जो फरवरी के बाद से हाई लेवल पर रही। अधिक मांग और अपेक्षाकृत सीमित आपूर्ति के कारण अप्रैल में 4.1% गिरने के बाद मई में अमेरिकी प्राकृतिक गैस की कीमतों में 18.9% की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें: बालेन सरकार ने आम नागरिकों को दिया राजदूत बनने का मौका, अगर रखते हैं ये जरूरी योग्यताएं तो 5 जून तक करें अप्लाई
कीमतें बढ़ने की अन्य वजहें
पिछले कुछ महीनों से ईंधन और प्राकृतिक गैस की कीमतों में तेजी देखी गई है।प्राकृतिक गैस की कीमतों में वृद्धि के मुख्य कारण वैश्विक आपूर्ति और मांग के बीच बड़ा गैप है, इसके साथ ही जियो पॉलिटिक्स, तनाव और युद्ध, के साथ ही मौसम की अनियमितता के चलते भी कीमतें बढ़ी हैं। अमेरिका में नैचुरल गैस की कीमत में तेज उछाल देखा गया है। जिसका एक कारण अगले 2 हफ्तों में बढ़ने वाली गर्मी को माना जा रहा है।
