सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुनिया के बेहतरीन लोगों को आकर्षित करने का सबसे बेहतर टूल है H1B वीजा प्रोग्राम: अमेरिका

By Praveen DwivediEdited By:
Published: Thu, 20 Apr 2017 03:09 PM (IST)Updated: Thu, 20 Apr 2017 03:11 PM (IST)

अमेरिकी सांसदों का मानना है कि एच1बी वीजा कार्यक्रम प्रतिभाशाली लोगों को आकर्षित करने का शानदार टूल है

दुनिया के बेहतरीन लोगों को आकर्षित करने का सबसे बेहतर टूल है H1B वीजा प्रोग्राम: अमेरिका
दुनिया के बेहतरीन लोगों को आकर्षित करने का सबसे बेहतर टूल है H1B वीजा प्रोग्राम: अमेरिका

नई दिल्ली (पीटीआई)। दुनिया भर के सर्वोत्तम और प्रतिभाशाली लोगों को आकर्षित करने के लिए एच1 बी वीजा कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण उपकरण है। यह कार्यक्रम ऐसे लोगों का स्वागत करता है जो अमेरिकी अर्थव्यवस्था में योगदान देते हैं। यह बात अमेरिका के लॉ मेकर्स ने कही है। उन्होंने ऐसे संभावित प्रतियोगियों के खिलाफ अमेरिका प्रशासन की चुनौतियों के प्रति आगाह भी किया है।

एक बयान में कांग्रेस के एरिक पॉलसेन ने कहा, “H-1B वीजा प्रोग्राम एक अहम टूल है जिससे कि टॉप टैलेंट को पाया और बरकरार रखा जा सके और हमें ऐसे लोगों को देश से बाहर नहीं निकाला नहीं जाना चाहिए, ताकि वो हमारे प्रतिस्पर्धा बन सकें, विशेषतौर पर जब वो अमेरिका में ही शिक्षित और प्रशिक्षित हुए हों।”

उन्होंने आगे कहा, “हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस प्रोग्राम का दुरुपयोग न हो सके। यह भी महत्वपूर्ण है कि हम दुनिया के कुछ प्रतिभाशाली दिमागों को दूर न करें, ताकि वो हमारी अर्थव्यवस्था में योगदान दे सकें और उसे बढ़ा सकें।

H1B वीजा से जुड़ा मुद्दा अमेरिकी अधिकारियों के सामने उठाएंगे अरुण जेटली

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को संकेत दिए हैं कि वह वीजा संबंधित दिक्कतों को अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान यूएस अधिकारियों के समक्ष रखेंगे। जब अरुण जेटली से पूछा गया कि क्या वह आईटी क्षेत्र से जुड़े मुद्दे को अमेरिकी प्रशासन के सामने रखेंगे तो उन्होंने कहा, “इस मुद्दे पर बातचीत अमेरिका में संबंधित अधिकारियों से की जाएगी। एक बार मैं चर्चा का अवसर प्राप्त कर लूं, मैं आपको सूचित कर दूंगा।”

यह भी पढ़ें: H-1B वीजा के लिए लॉटरी सिस्टम हटाने पर नैस्कॉम ने जारी की चेतावनी