सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Upcoming IPO: निवेश की कर रहे तैयारी, अगले हफ्ते इन 6 कंपनियों के खुलने जा रहे हैं IPO

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Mon, 27 Nov 2023 06:30 PM (IST)

अगले हफ्ते 6 नए आईपीओ लॉन्च होने जा रहे हैं। अगर आप भी अपकमिंग आईपीओ को लेकर नजर बनाए हुए ...और पढ़ें

अगले हफ्ते 6 नए आईपीओ होने जा रहे हैं लॉन्च
अगले हफ्ते 6 नए आईपीओ होने जा रहे हैं लॉन्च

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगले हफ्ते 6 नए आईपीओ लॉन्च होने जा रहे हैं। अगर आप भी अपकमिंग आईपीओ को लेकर नजर बनाए हुए तो ये आर्टिकल आपके काम का हो सकता है। यहां अपकमिंग आईपीओ को लेकर ही डिटेल में जानकारी दे रहे हैं-

Swashthik Plascon Limited IPO

स्वास्तिक प्लास्कॉन का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24 नवंबर से खुला है जो 29 तारीख को बंद होने जा रहा है। कंपनी का आईपीओ ऑफर 40.76 करोड़ का है। कंपनी ने यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू रखा है जिसमें 47.39 लाख शेयरों की ब्रिक्री शामिल है

  • स्वास्तिक प्लास्कॉन आईपीओ प्राइस बैंड 80- 86 रुपये प्रति शेयर है।
  • एप्लिकेशन के लिए मिनिमम लॉट साइज 1600 शेयर है।
  • खुदरा निवेशकों के लिए आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 137,600 रुपये रहेगी।
  • एचएनआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (3,200 शेयर) है। इसकी राशि 275,200 रुपये है।

Deepak Chemtex Limited IPO

दीपक केमटेक्स आईपीओ 29 नवंबर, 2023 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है। कंपनी का आईपीओ ऑफर 23.04 करोड़ रुपये का है। कंपनी ने यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू रखा है जिसमें 8.8 लाख शेयरों की ब्रिक्री शामिल है।

  • दीपक केमटेक्स आईपीओ प्राइस बैंड 76- 80 रुपये प्रति शेयर है।
  • एप्लिकेशन के लिए मिनिमम लॉट साइज 1600 शेयर है।
  • खुदरा निवेशकों के लिए आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 128,000 रुपये रहेगी।
  • एचएनआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (3,200 शेयर) है। इसकी राशि 256,000 रुपये है।

Net Avenue Technologies Limited IPO

नेट एवेन्यू टेक्नोलॉजी आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 30 नवंबर, 2023 को खुलेगा और 4 दिसंबर, 2023 को बंद हो जाएगा। कंपनी का आईपीओ ऑफर 10.25 करोड़ रुपये का है। कंपनी ने यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू रखा है जिसमें 56.96 लाख शेयरों की ब्रिक्री शामिल है।

  • नेट एवेन्यू टेक्नोलॉजी आईपीओ प्राइस बैंड 16- 18 रुपये प्रति शेयर है।
  • एप्लिकेशन के लिए मिनिमम लॉट साइज 8000 शेयर है।
  • खुदरा निवेशकों के लिए आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 144,000 रुपये रहेगी।
  • एचएनआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (16,000 शेयर) है। इसकी राशि 288,000 रुपये है।

Graphisads Limited IPO

ग्राफिसैड्स आईपीओ 30 नवंबर, 2023 को बोली लगाने के लिए खुलेगा और 5 दिसंबर, 2023 को बंद हो जाएगा। कंपनी का आईपीओ ऑफर 53.41 करोड़ रुपये का है। कंपनी ने यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू रखा है जिसमें 48.12 लाख शेयरों की बिक्री शामिल है।

  • ग्राफिसैड्स आईपीओ की कीमत 111 प्रति शेयर है।
  • एप्लिकेशन के लिए मिनिमम लॉट साइज 1200 शेयर है।
  • खुदरा निवेशकों के लिए आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 133,200 रुपये रहेगी।
  • एचएनआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (2,400 शेयर) है। इसकी राशि 266,400 रुपये है।

Marinetrans India Limited IPO

मैरीनट्रांस इंडिया आईपीओ 30 नवंबर, 2023 को बोली के लिए खुलेगा और 5 दिसंबर, 2023 को बंद हो जाएगा। कंपनी का आईपीओ ऑफर 10.92 करोड़ का है। कंपनी ने यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू रखा है जिसमें 42 लाख शेयरों की बिक्री शामिल है।

  • मैरीनट्रांस इंडिया आईपीओ की कीमत 26 प्रति शेयर है।
  • एप्लिकेशन के लिए मिनिमम लॉट साइज 4000 शेयर है।
  • खुदरा निवेशकों के लिए आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 104,000 रुपये रहेगी।
  • एचएनआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (8,000 शेयर) है। इसकी राशि 208,000 रुपये है।

AMIC Forging Limited IPO

एएमआईसी फोर्जिंग आईपीओ 29 नवंबर, 2023 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगाऔर 1 दिसंबर, 2023 को बंद हो जाएगा। कंपनी का आईपीओ ऑफर 34.80 करोड़ का है। कंपनी ने यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू रखा है जिसमें 27.62 लाख शेयरों की बिक्री शामिल है।

  • एएमआईसी फोर्जिंग आईपीओ की कीमत 121-126 प्रति शेयर है।
  • एप्लिकेशन के लिए मिनिमम लॉट साइज 1000 शेयर है।
  • खुदरा निवेशकों के लिए आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 126,000 रुपये रहेगी।
  • एचएनआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (2,000 शेयर) है। इसकी राशि 252,000 रुपये है।