सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Akshaya Tritiya 2025: पिछले 10 सालों में अक्षय तृतीया पर कितना रहा सोने का दाम, यहां पढ़ें डिटेल

Published: Mon, 28 Apr 2025 10:56 AM (IST)

Akshaya Tritiya for past 10 years 29 अप्रैल को अक्षय तृतीया की शुरुआत होने वाली है। पिछले दिनों में बढ़ते ...और पढ़ें

10 सालों में अक्षय तृतीया पर कितना रहा सोने का दाम
10 सालों में अक्षय तृतीया पर कितना रहा सोने का दाम

 बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है। भारत में सोना खरीदना सिर्फ निवेश का ही जरिया नहीं है। बल्कि इससे लोगों की भावनाएं भी जुड़ी हुई है। हमारे देश में किसी उत्सव, शादी या शुभ अवसरों पर ही ज्यादा सोना खरीदा जाता है। ऐसे अवसर पर डिमांड को देखते हुए, सोने के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिलती है।

सोने के दाम में हर साल अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिलती है। जिसका मतलब है कि इसमें निवेश कर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। Ventura के अनुसार 10 मई 2024 तक सोने की खरीदारी में 30 फीसदी का गेन मिला है। इसमें मिलने वाले रिटर्न को बेहतर समझने के लिए आज हम अक्षय तृतीया के मौके पर सोने के दाम को देखेंगे।

जिसके जरिए  हम अक्षय तृतीया के मौके पर सोने से मिलने वाले  रिटर्न, महंगाई, हर साल बढ़ रही कीमत के बारे में बेहतर समझ पाएंगे।

10 सालों में कितना रहा सोना?

नीचे बताए गए आंकड़े Ventura की रिपोर्ट से लिए गए हैं। वहीं यहां हमने 24 कैरेट सोने का भाव लिया है। 24 कैरेट सोने में 99.9 प्रतिशत सोना होता है, वहीं बाकी अन्य धातुओं का मिश्रण होता है।

अक्षय                          तृतीया दाम

(साल)                     (24 कैरेट सोना)

2015                          ₹26,936

2016                          ₹29,805

2017                          ₹28,873

2018                          ₹31,534

2019                          ₹31,729

2020                          ₹46,527

2021                          ₹47,676

2022                          ₹50,808

2023                          ₹59,845

2024                          ₹73,240

2025                         ₹95,900

साल 2015 से लेकर अब तक ही सोने का दाम देखा जाएं तो इसमें 68,964 रुपये प्रति 10 ग्राम का अंतर देखने को मिला है। इसके साथ ही अगर पिछले 5 सालों का ही अंतर देखें तो ये 49,373 रुपये प्रति 10 ग्राम है। आज एमसीएक्स पर सुबह 10.38 बजे 24 कैरेट सोने का भाव 95,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने ने अब तक एमसीएक्स पर 95010 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

आज 28 अप्रैल को सोने के दाम में 41 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।

कैसे खरीदे सस्ता सोना?

वैसे तो अक्षय तृतीया में फिजिकल गोल्ड खरीदना ही शुभ माना जाता है। लेकिन आप इस शुभ अवसर पर डिजिटल गोल्ड भी खरीद सकते हैं। डिजिटल गोल्ड को अपनी सहुलियत के हिसाब से खरीद सकते हैं। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर फोन पे से डिजिटल सोना खरीदने पर 1% कैश बैक मिलेगा।

यह भी पढ़ें:-Gold Purity: सोना खरीदने का है प्लान? जानें 999 और 995 गोल्ड में क्या है अंतर; ज्यादा बेहतर क्या है