Move to Jagran APP

विश्व बैंक ने जताया भारत की अर्थव्यवस्था पर भरोसा

विश्व बैंक ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसा जताया है। उसके मुताबिक ग्लोबल इकोनॉमी में भारत चमकता सितारा बना रहेगा। 2016-17 के दौरान भारत की आर्थिक विकास दर 7.8 फीसद रहने का अनुमान है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Thu, 07 Jan 2016 06:07 PM (IST)Updated: Thu, 07 Jan 2016 07:22 PM (IST)
विश्व बैंक ने जताया भारत की अर्थव्यवस्था पर भरोसा

वाशिंगटन। विश्व बैंक ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसा जताया है। उसके मुताबिक ग्लोबल इकोनॉमी में भारत चमकता सितारा बना रहेगा। 2016-17 के दौरान भारत की आर्थिक विकास दर 7.8 फीसद रहने का अनुमान है। यह चीन की आर्थिक वृद्धि दर के मुकाबले करीब एक फीसद अधिक होगी।

loksabha election banner

अपनी ताजा ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट रिपोर्ट में विश्व बैंक ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर को वर्ष 2015 के लिए मामूली 0.2 फीसद व 2016 तथा 2017 के लिए 0.1 फीसद कम किया गया है। विश्व बैंक हर छह माह में यह रिपोर्ट जारी करता है। फिलहाल रिपोर्ट कहती है कि भारत का ग्लोबल इकोनॉमी में आकर्षक स्थान बना रहेगा। वजह यह है कि चीन की अर्थव्यवस्था में और गिरावट की आशंका है।

भारत एशिया की प्रभावशाली अर्थव्यवस्था है। इसके इस साल 7.8 फीसद वृद्धि दर हासिल करने की उम्मीद है। अगले दो साल के दौरान इसके 7.9 फीसद की रफ्तार से बढ़ने की संभावना है। विश्व बैंक का अनुमान है कि 2015 में चीन ने 6.9 फीसद की वृद्धि दर हासिल की। यह उसके जून के अनुमान से 0.3 फीसद कम है। रिपोर्ट के अनुसार चीन की आर्थिक वृद्धि दर 2016 में 6.7 फीसद और उसके बाद 2017 और 2018 में 6.5 फीसद रहने का अनुमान है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.