Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो महीने में 40 अरब डॉलर घटी एलन मस्क की दौलत, जानें रईसों की लिस्ट में पहले से तीसरे नंबर पर कैसे खिसके टेस्ला के मालिक

    Updated: Sat, 09 Mar 2024 07:17 PM (IST)

    टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क की दौलत 2024 के शुरुआती करीब ढाई महीनों में 40 अरब डॉलर घट गई है। वह सबसे रईसों की लिस्ट में भी तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। टॉप 10 में से किसी और भी अरबपति की दौलत इतनी तेजी से नहीं घटी है। मस्क की नेट वर्थ घटने की क्या वजह है? इस लिस्ट में अडाणी और अंबानी कहां हैं? आइए जानते हैं।

    Hero Image
    शनिवार को मस्क की नेट वर्थ 189 अरब डॉलर थी।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के अरबपति कारोबारी एलन मस्क (Elon Musk) अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। लेकिन, इस बार वह अपने बिजनेस में डाउनफॉल के चलते सुर्खियों में हैं।

    इस साल यानी 2024 के शुरुआती करीब ढाई महीने में ही उनकी दौलत में 40 अरब डॉलर की बड़ी गिरावट आ चुकी है। अगर टॉप 10 रईसों की लिस्ट देखें, तो इस दौरान बाकी किसी की संपत्ति इतनी तेजी से नहीं घटी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यही वजह है कि जिस मस्क के सिर पर कभी दुनिया के सबसे रईस शख्स का ताज था, वह आज इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) के मुताबिक, शनिवार को मस्क की नेट वर्थ 189 अरब डॉलर थी।

    रईसों की लिस्ट में अब टॉप पर कौन?

    फिलहाल फ्रांसीसी लग्जरी फैशन कंपनी Louis Vuitton के फाउंडर बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) दुनिया के सबसे रईस शख्स हैं। उनकी नेट वर्थ 201 अरब डॉलर हैं। वहीं, ईकॉमर्स कंपनी अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस (Amazon founder Jeff Bezos) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, 198 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ।

    बेजोस इस हफ्ते की शुरुआत में मस्क को पीछे छोड़कर सबसे रईस बने थे, लेकिन अब अरनॉल्ट उनसे भी आगे निकल गए हैं।

    यह भी पढ़ें : Annual Information Statement क्या है, इससे आसान कैसे हो जाता है इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना, जानें पूरी डिटेल

    अमीरों की लिस्ट में क्यों फिसले मस्क?

    मस्क की रईसी का आधार है, दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक कार मेकर टेस्ला (Tesla)। इसमें मस्क की हिस्सेदारी 21 फीसदी है। लेकिन, पिछले कुछ समय से टेस्ला के शेयरों में लगातार गिरावट आ रही है। इस साल अब तक कंपनी की नेट वैल्यू 29 फीसदी तक घट चुकी है।

    टेस्ला के लिए चीन बड़ा बाजार है। लेकिन, इस हफ्ते कंपनी ने बताया कि उसकी चीन बिक्री के आंकड़े काफी निराशाजनक रहे। वहीं, जर्मनी में टेस्ला की फैक्ट्री में तोड़फोड़ भी हुई, जिसके बाद प्रोडक्शन रोक दिया गया। पिछले दिनों अदालत से भी मस्क को झटका लगा, जिसने उनके 55 अरब डॉलर के पे पैकेज को रद्द कर दिया।

    इन सबसे निवेशकों का भरोसा टूटा और कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट आई। यह फिलहाल 2021 के अपने टॉप लेवल से करीब 50 फीसदी नीचे आ गया है।

    लेकिन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक मस्क के उलट फेसबुक के फाउंडर की दौलत में इस साल 53 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल आया है। वह फिलहाल 182 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ रईसों की लिस्ट में मस्क के बाद चौथे नंबर पर हैं।

    अडाणी-अंबानी की दौलत भी बढ़ी

    भारत की बात करें, तो इस साल के टॉप गेनर की लिस्ट में अडाणी ग्रुप के फाउंडर गौतम अडाणी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का भी नाम है। अडाणी ने 2024 में अपनी 19.2 अरब डॉलर बढ़ाई है। वहीं इस दौरान अंबानी की दौलत में 18.2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

    यह भी पढ़ें : Tax Saving Tips : इन स्कीमों में पैसा लगाकर टैक्स बचा सकते हैं सीनियर सिटीजन, तगड़ा रिटर्न भी मिलेगा